
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 13 जुलाई, 2025. शनिवार शाम को यहां आर्य कन्या उच्चांगल विद्यालय, पंडित गंगाराम स्मारक मंच व वीणा वादिनी साहित्यिक समिति द्वारा संयुक्त रूप से सुल्तान बाजार स्थित देवीदीन बाग,आर्य कन्या विद्यालय परिसर में दिवंगत साहित्यकार तथा वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत विभा भारती की याद में शोक सभा आयोजित की गई. आयोजित यादगार शोक सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले कवि व साहित्यकारों में दिवंगत विभा भारती के पति श्रुतिकांत भारती, साहित्यकार डॉ. प्रतापरूद्र, प्रदीप जाजू, सतीश जाजू, भरत मुनि, रिद्धिश जागीरदार, डॉ प्रभास चंद्र सिंह चंदर,कवि पुरुषोत्तम कड़ेल, सत्यनारायण काकड़ा, राजकुमार यादव, ठाकुर दिनेश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम जोधपुरी, विनोद गिरि अनोखा, डॉ रेखा देवी वर्मा, डॉ मुमताज सुल्ताना, कुमारी आरती, उमा देवी सोनी, डॉ. कविता, शोभा दुबे, गीता तिवारी, विद्या, मनीषा और भक्त राम सहित दिवंगत विभा भारती के परिजनों ने दिवंगत पुण्य आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी शब्दांजलि दी. आयोजित कार्यक्रम का संचालन वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की सचिव तथा प्रसिद्ध साहित्यकार सुधा ठाकुर ने किया और शोक सभा के अंत में शांति पाठ के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ.