कॉलेज में सेक्सुअल हैरेसमेंट की भेंट चढी सौम्याश्री, कैसे छोड़ा जिंदगी का साथ ?
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
क्या कोई बेटी अपने दर्द यूं आग के हवाले कर सकती है ? क्या वाकई इस देश में न्याय मांगना इतना मुश्किल हो गया है ? ये कोई आम घटना नहीं… ये उसे सिस्टम का काला सच है, जहां शिकायत करने वाली बेटियों को ही बार-बार चुप करा दिया जाता है. जहां लड़की ने बताया, रोया… गिड़गिड़ाई… लेकिन कोई नहीं सुनता और जब जिंदा जल गई, तो सब अचानक जाग उठे. तो चलिए जानते हैं… ये पूरा मामला आखिर है क्या ?

बालेश्वर/ भुवनेश्वर / हैदराबाद, 16 जुलाई, 2025. यह कहानी है ओड़िशा के फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज की… इंटीग्रेटेड B.Ed कोर्स की सेकंड ईयर की छात्रा थी सौम्या. 12 जुलाई को… उसने अपने ही कॉलेज के कैंपस में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. क्यों ? कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड समीर कुमार साहू अश्लील मांग कर रहे थे. शारीरिक संबंध बनाने का दबाव… और बार-बार मानसिक उत्पीड़न. सौम्या डरी थी… लेकिन वह कमजोर नहीं थी. वह 30 जून को कॉलेज के प्रिंसिपल के पास गई… शिकायत दर्ज कराई. स्टूडेंट्स ने कॉलेज का घेराव किया… पुलिस भी आई. इंटरनल कमेटी बनी… रिपोर्ट भी दी गई, लेकिन… करवाई ? कुछ नहीं. 12 जुलाई को फिर वह प्रिंसिपल के पास गई. कहा –” अब और बर्दाश्त नहीं होता. ” लेकिन जवाब मिला” शिकायत वापस ले लो… थोड़ा इंतजार कर लो… ” 20 मिनट में प्रिंसिपल के कमरे से निकली सौम्या… और कैंपस में ही खुद को आग के हवाले कर दिया. 95% झुलस चुकी थी… भुवनेश्वर एम्स के बर्न यूनिट में जिंदगी से लड़ रही थी… और तीन दिन बाद, सोमवार की रात… जिंदगी से हार गई.
एम्स पहुंची थी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
ये वो सौम्या थी, जिसे बचाने की कोशिश में उसका एक साथी भी झुलस गया… जिसके चलते शरीर की तस्वीर पूरे देश के सामने आई… जिसके पास खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गई… हाल जानने, लेकिन उस सिस्टम का क्या, जिसने सौम्या को ये हाल तक पहुंचाया ? अब पुलिस ने एचओडी समीर साहू और प्रिंसिपल दिलीप घोष को अरेस्ट कर लिया है, लेकिन क्या इससे सौम्या की मौत का हिसाब बराबर हो जाएगा ?

नहीं हुई कोई सुनवाई
ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कहा, बार-बार शिकायत के बाद भी सौम्या को इंसाफ नहीं मिला . उसने सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई थी… पर सबने अनसुना किया. एक छात्रा… महीनों तक डर, अपमान और पीड़ा में जीती रही… और सिस्टम चुप बैठ रहा.
इस मुद्दे पर अब राजनीति भी गरमाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ” ओड़िशा हो या मणिपुर… बेटियां जल रही है… दम तोड़ रही है… और मोदी जी खामोश बैठे हैं. देश को जवाब चाहिए. “
लेकिन सवाल तो वहीं रह गया ना…?
दिल्ली में निर्भया हो या ओड़िशा में सौम्या… क्यों हर बार कोई बेटी ही जलती है, मरती…तब जाकर सिस्टम जगाता है ? क्यों शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती ? क्यों बेटियां आज भी डर के साए में कॉलेज जाती है ? क्यों आज भी कोई प्रिंसिपल लड़की से कह सकता है–” चुप रहो, इंतजार करो.
” सवाल ये भी…
क्या सौम्या के जल जाने के बाद अब कोई गारंटी है कि आरोपी को सख्त सजा मिलेगी ? या फिर कुछ दिन बाद ये मामला भी किसी और बहस में दब जाएगा ?