देश में विचारधारा की लड़ाई

असम के चायगांव में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है. दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से असम में कांग्रेस की भारी जीत का दावा किया. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य समाज को जोड़ना है, जबकि भाजपा और संघ उसे बांटने की कोशिश कर रहे हैं.


गुवाहाटी/ हैदराबाद, 17 जुलाई, 2025. देश में विचारधाराओं की जंग लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के चाय गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरफ संघ की विचारधारा है जो नफरत और हिंसा फैलाती है, और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा है जो सत्य और अहिंसा पर आधारित है.
राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता सच्चाई जानती है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस भारी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने चाय गांव की सभा में कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक नई टीम बनाई गई है, काम शुरू हो चुका है और जनता जल्द ही इसके नतीजे देखेगी. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़
बताते हुए उन्हें शेर और शेरनियां कहा.

विचारधाराओं की लड़ाई पर जोर

अपने भाषण में राहुल गांधी ने देश में जारी वैचारिक संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में एक विचारधारा विभाजन की है, वहीं दूसरी विचारधारा कांग्रेस की है, जो एकता और भाईचारे की बात करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हर नागरिक को जोड़ने की है, जबकि आरएसएस और भाजपा की राजनीति समाज को बांटने की कोशिश है.

कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की ताकत
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी के शेर और शेरनियां हैं. आप किसी से नहीं डरते. आप ही हमारी ताकत हैं. कांग्रेस की सोच आपके डीएनए में है. ” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और जनता को बताएं कि कांग्रेस किस विचार और मुद्दों पर काम करती है.

असम को लेकर दिखाया आत्मविश्वास
राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर भरोसा जताया और कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है और नई टीम के जरिए लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है. राहुल गांधी का यह दौरा राज्य में चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है.

संघ और भाजपा पर राहुल का जोरदार प्रहार

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भाजपा और आरएसएस की राजनीति समाज में डर और बंटवारा पैदा करती है. इसके जवाब में कांग्रेस सत्य, न्याय और शांति के रास्ते पर चलती है. उन्होंने कहा कि या सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है.

मुख्यमंत्री सरमा पर भी साधा निशाना.

इस दौरान राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर भी हमला बोला और कहा कि हिमंत खुद को ” राजा” समझ बैठे हैं, लेकिन असम की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजेगी. मुख्यमंत्री डरे हुए हैं क्योंकि कांग्रेस के निडर कार्यकर्ता उन्हें कठघरे तक ले जाएंगे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बिस्व सरमा और उनके परिवार को घोटालों का जवाब देना होगा. हालांकि, इस बयान पर पलट करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी भूल गए हैं कि वो खुद जमानत पर चल रहे हैं.

भाजपा ने कांग्रेस से लिया उधार का मुख्यमंत्री:– खड़गे

राहुल गांधी के साथ मंच पर मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम के कामरूप के चायगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी और मुख्यमंत्री हिमंत सरमा पर जमकर निशान साधा. उन्होंने कहा कि असम हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है. भाजपा 1940 के दशक से असम में सरकार बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन सफल नहीं हो सकी, जब तक की उन्होंने कांग्रेस से एक नेता उधार लेकर उसे मुख्यमंत्री नहीं बना दिया. मौजूदा मुख्यमंत्री सबको डरा रहे हैं और राज्य को लूट रहे हैं. खड़गे ने कहा, आप सभी को सतर्क रहना है और एकजुट होकर काम करना है