पुरी जिले में नाबालिग लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पूर्व सीएम ने खड़े किए सवाल, क्या बोली पुलिस ?
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की दिल दहला देने वाली रिपोर्ट
पुलिस ने इस घटना पर जांच शुरू कर दी है. ओड़िशा की उपमुख्यमंत्री सह महिला बाल विकास मंत्री प्रभाती परिडा ने दुख जताकर मामले पर नाराजगी जताई है.
भुवनेश्वर / पुरी / हैदराबाद, 19 जुलाई, 2025. ओड़िशा के पुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की को कुछ बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. यह घटना बीते शनिवार को यहां के बयाबर गांव में हुई, जब लड़की अपने एक दोस्त के घर जा रही थी.
लगभग 70% जल चुकी है लड़की
जानकारी के मुताबिक, तीन बदमाश अचानक रास्ते में आए और लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए . लड़की बुरी तरह जल चुकी थी आप तुरंत उसे गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है . पीड़ित लड़की लगभग 70% जल चुकी है.
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने खड़े किए सवाल
ओड़िशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल( बीजेडी) के अध्यक्ष तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी जिले में बदमाशों द्वारा 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाए जाने की घटना पर दुख जताया. पटनायक ने कहा कि ऐसे मामले शासन की व्यवस्थागत विफलता को इंगित करते हैं. बालांगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने 15 वर्षीय एक लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया.
ओड़िशा में रोज आ रहे ऐसे मामले — पटनायक
उसका भुवनेश्वर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पोस्ट में कहा,’ महिलाओं के खिलाफ ऐसी अकल्पनीय घटनाएं अब पूरे ओड़िशा में लगभग रोजाना हो रही है. ये हिंसा के छिटपुट मामले नहीं है. निरंतर हो रही घटनाएं हतप्रभ करने वाली है और ये शासन की घोर व्यवस्थागत विफलता को दर्शाती है.
पुलिस को दिए गए खास निर्देश
इस नाबालिग पीड़िता पर हुए हमले को लेकर ओड़िशा की उपमुख्यमंत्री सह महिला बाल विकास मंत्री प्रभाती परिडा ने दु :ख और नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बालांगा में कुछ बदमाशों ने एक 15 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी . लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया है . उसके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी. पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए.’
पीड़िता की हालत गंभीर
फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. यह घटना राज्य में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.
कुछ लड़कों ने किया युवती का शोषण
पूरी पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा,’ गांव के एक सुनसान जगह में कुछ लड़कों ने एक युवती का शोषण किया और उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलने पर बलांग थाने के अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी . खबर है कि पहले नाबालिग पीड़िता को यहां के पीपली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बेहतर इलाज के लिए अब उसे एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया है.’
मामले की जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘ साइंटिफिक और फोरेंसिक टीम मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने भी अपनी ओर से जान शुरू की है . पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े बच्चों को इकट्ठा किया जाएगा.