बिहार को बनाया तालिबान !

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिहार को तालिबान बना दिया है. अपराध…

पटना/ हैदराबाद, 19 जुलाई, 2025. बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बीजेपी और नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने बिहार को तालिबान बना दिया. आपराधिक घटनाएं गिनाते हुए एनडीए सरकार को बेबस करार दिया. इससे पहले भी लगातार लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर हमला बोलते आए हैं . सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि बीजेपी ने बिहार को तालिबान बनाया! गया में डॉक्टर को मारी गोली, पटना में दो गुटों में खुली गोलीबारी, पटना में महिला को मारी गोली और रोहतास में व्यवसायी की हत्या मोदी– नीतीश भाजपाई सरकार बेबस डीके टैक्स संरक्षित गुंडे अपराधी बेधड़क! बता दें कि, बीते दिनों पटना में एक के बाद एक हत्याओं की घटना से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. गोपाल खेमका हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही पारस हॉस्पिटल में जिस तरह गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या हुई. उसने कानून व्यवस्था थी पोल खोल कर रख दी है. जिसके बाद से विपक्ष के साथ- साथ एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि घूसखोरी का खेल चल रहा है. अपराधी थानों में पैसा पहुंचा रहे हैं. इसीलिए प्रशासन मौन है.