वोटर वेरीफिकेशन मामला- संसद में चौथे दिन भी विपक्ष की नारेबाजी, कार्यवाही सिर्फ 12 मिनट ही चली

संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन सुबह 11बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरीफिकेशन मामले पर हंगामा शुरू कर दिए. स्पीकर बोल — तख्तियां लाने पर सदन नहीं चलेगा

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 24 जुलाई, 2025. कांग्रेस संसदीय दल( सीपीपी ) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी दल के कई सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के चल रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण ( एसआईआर ) के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, बीजेपी ने गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदी में’ लोकतंत्र’ कि गलत वर्तनी वाले बैनर पोस्टर दिखाने पर विपक्षी दलों पर निशान साधा. बीजेपी ने कहा कि जिन्हें शब्द लिखना भी नहीं आता, वे लोकतंत्र का पाठ पढ़ना निकल पड़े हैं. दरअसल, कांग्रेस संसदीय दल ( सीपीपी ) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दल के कई सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग की और से मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) के खिलाफ संसद भवन परिसर में आज विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान विपक्षी नेताओं ने एक बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लोकतंत्र की वर्तनी गलत थी. वे संसद से मकरद्वार की सीढियों पर कतार में खड़े होकर’ लोकतंत्र बचाओ ‘ और’ वोट बंदी ‘ बंद करो’ जैसे नारे लगा रहे थे .