हरियाणा सीएम हाउस में तैनात कमांडो के भाई की हत्या

हरियाणा के कैथल में गंडासे से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. कत्ल करते वक्त उसे गलियों में दोहराया और हत्या के बाद उसकी लाश को गोबर के ढेर पर फेंक दिया. हत्या का पता तब चला, जब गुरुवार सुबह लोगों ने गली में खून पड़ा हुआ देखा.

नई दिल्ली/ कैथल/ हैदराबाद, 24 जुलाई, 2025. लोग लाश के पास पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर गंडासे से कई वार किए गए थे. उस पर सिर से लेकर पैर तक जख्म ही जख्म थे. बाद में पुलिस बुलाई गई. पुलिस के मुताबिक, युवक किसी दूसरे गांव का है और वह दूसरे गांव में आया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है. करने वाले युवक के परिजनों को बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं. परिवार का कहना है कि युवक इस गांव में आता — जाता था. उसका छोटा भाई सीएम हाउस पर कमांडो की नौकरी करता है.

लोग बोले — खून देखते-देखते लाश तक पहुंचे

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह हत्या हरियाणा के कैथल जिले के बड़सीकरी कलां गांव में हुई है. मरने वाले युवक प्रवीण की उम्र 24 साल है. वह मटोर गांव का रहने वाला है. बड़सीकरी कलां के लोगों ने बताया कि बुधवार देर रात को गलियों में चीख पुकार की हल्की आवाज सुनाई दी थी. हालांकि, लोग जब तक बाहर आए कब तक आवाजें बंद हो गई. इसके बाद लोग वापस घरों में चले गए. जब वह सुबह उठे तो गली में खून पड़ा देखा. वह खून देखते-देखते आगे बढ़े तो गली में गोबर के ढेर के पास एक लाश पड़ी दिखी.

पिता बोले — बड़ा बेटा था, आचरण भी अच्छा था
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक दूसरे गांव का है. इसके बाद मटोर गांव से मृतक के पिता पलाराम को बुलाया गया. उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रवीण उनका बड़ा बेटा था और दो भाइयों में से छोटा था. उनका छोटा भाई प्रीतम हरियाणा के मुख्यमंत्री हाउस में कमांडो है . उन्होंने कहा कि प्रवीण अक्सर बड़सीकरी कलां आता जाता करता था. उसके खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं आई. वह नशे से बहुत दूर था. उन्होंने उसके आचरण को देखते हुए कभी ज्यादा पूछताछ नहीं की . वह क्यों आया था, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है.

पुलिस बोली — हत्या का कारण पता कर रहे
कलायत थाना प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की एक टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए. पुलिस फिलहाल हत्या की वजह और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है. इस बीच थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि गहन जांच के बाद ही अपराधियों की धर पकड़ शुरू की जाएगी. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसके बाद बिटोड़े को भी तोड़ा गया है. हो सकता है की हत्या के बाद उसे जलने का प्रयास रहा हो, लेकिन लोगों के बाहर निकालने के बाद अहमदाबाद कहीं भाग गए. मामले की जांच की जा रही है