अब से तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए नहीं लगाना पड़ेगा लाइन

विश्व विख्यात देवस्थानम तिरुमाला तिरुपति( टीटीडी ) ने बीते दिनों नए टिकट काउंटर की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘ श्रीवाणी दर्शन’ टिकट केंद्र रखा गया है. इस केंद्र के जरिए अब किसी को टिकट के लिए लाइन में लंबे समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी

तिरुपति/ हैदराबाद, 26 जुलाई, 2025. साल में हजारों की संख्या में तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए भक्त आते हैं, कोई पहले से बुकिंग करके आता है, तो कोई वहां जाकर दर्शन टिकट काउंटर से टिकट लेता है. लेकिन कभी-कभी ज्यादा संख्या में भक्त पहुंचने से व्यवस्था में अर्चन पैदा हो जाती है. जिस वजह से कुछ तो टिकट लेकर दर्शन कर लेते हैं और कुछ बिना दर्शन किए वापस लौट जाते हैं. लेकिन अब भक्तों के लिए तिरुमाला बोर्ड ने खास सुविधा शुरू की है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ( टीटीडी ) ने जो नए टिकट काउंटर की शुरुआत की है, जिसका नाम श्रीवाणी दर्शन टिकट सेंटर रखा गया है. इस टिकट केंद्र से अब किसी को भी लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर कोई तिरुपति जाने का सोच रहे हैं तो पहले इस नई सुविधा के बारे में जानकारी कर लें.

तिरुमाला के दर्शन के लिए नया टिकट काउंटर कहां है ?
श्रीवाणी दर्शन टिकट केंद्र तिरुमाला – अन्नामय्या भवन के सामने बना है. इस केंद्र से तिरुपति बालाजी की दूरी करीब 1.2 किमी है. आप पैदल भी इस सफर को पूरा कर सकते हैं. अगर आप यात्रा करने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें टिकट लिए बिना आपको दर्शन करने का मौका नहीं मिलेगा. नया टिकट काउंटर इसलिए बना है, ताकि लोगों को घंटे पर टिकट की लाइन में न लगा पड़े. भक्त अक्सर सुबह 5 बजे से ही टिकट लाइन में लग जाते थे, ताकि उन्हें पहले टिकट मिल सके.

अक्टूबर से कर पाएंगे बुकिंग

अगर आप दर्शन के लिए स्पेशल टिकट बुक करते हैं, तो आपको इसके लिए ₹300 प्रति व्यक्ति देने होंगे. लेकिन ध्यान रहे टिकट बुकिंग आप ऑनलाइन ही कर सकते हैं. यहां से टिकट बुकिंग आप अक्टूबर 2025 से कर पाएंगे. इसमें आपको स्लॉट मिलता है, इसके हिसाब से आप दर्शन कर सकते हैं. तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए वीआईपी सबसे महंगी है. इसमें यात्रियों को करीब 10 हजार रुपये एक टिकट के देने पड़ते हैं, तीर्थ यात्री 45 से 50 मिनट में दर्शन कर सकते हैं.