समाजवादी समागम के अध्यक्ष

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 28 जुलाई, 2025. समाजवादी समागम की एक विशेष बैठक नई दिल्ली स्थित हिंद मजदूर सभा कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ. जिसकी अध्यक्षता प्रो. राजकुमार जैन ने की . जिसमें अध्यक्ष मंडल के सभी सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य एवं समागम के अन्य पदाधिकारीगण सहित सक्रिय साथियों ने शिरकत की. आयोजित बैठक में शामिल होने वाले सक्रिय साथिय में प्रो. राजकुमार जैन, हरभजन सिंह सिद्धू, विजय प्रताप, प्रो. आनंद कुमार ( ऑनलाइन), सुश्री मंजू मोहन ( फोन), श्याम गंभीर, महेंद्र शर्मा, डॉ विनय भारद्वाज, पुरुषोत्तम, केदार, राजेंद्र कुमार, संजय कनौजिया, मोहम्मद निसार, डॉ अनिल ठाकुर एवं साथ में डॉ सुनीलम से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई. प्रदत्त जानकारी के मुताबिक, समाजवादी समागम में अचानक उत्पन्न स्थिति, जिसमें एक व्यक्ति विशेष द्वारा अवैधानिक ढंग से अपने को अध्यक्ष घोषित कर दिया गया, इस मसले पर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई . उपस्थित सभी साथियों ने समागम की एकता को भंग करने की निंदा की और संगठन को सुचारू ढंग से चलाने और संगठन की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि अगले साल 31 जनवरी तक लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से सदस्यता अभियान चलाकर सम्मेलन द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाए और 31 जनवरी 2026 तक पदाधिकारियों का भी चुनाव कराया जाए. हालांकि मौजूदा में सर्वसम्मति से प्रो. आनंद कुमार से अनुरोध किया गया कि वे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लें, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए यह जिम्मेदारी किसी अन्य साथी को देने की बात कही. किंतु मौजूद सभी साथियों ने एक मत से कहा कि इस संक्रमण काल के लिए आपके दिशा निर्देश में नए चुनाव होने तक आप इस जिम्मेदारी को संगठन के हित में स्वीकार करें. साथियों के अनुरोध को प्रो. आनंद कुमार ने सशर्त स्वीकारते हुए सभी साथियों का धन्यवाद किया. उन्होंने समाजवादी आंदोलन के देशभर में सक्रिय साथियों से अनुरोध किया कि समाजवादी विचार, दर्शन, सिद्धांतों, नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए सभी साथी एकता के सूत्र में बंधे.

कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की कोख से पैदा हुई सोशलिस्ट पार्टी

जिसका नेतृत्व भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में समाजवादी चिंतक, बुद्धिजीवियों — आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण, युसूफ अली मेहर, डॉ राममनोहर लोहिया, कमला देवी चट्टोपाध्याय जैसे महान नेताओं के त्याग और संघर्ष से भारत में समाजवादी आंदोलन स्थापित हुआ— उसको बचाना आवश्यक है. वहीं वर्तमान में केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का विरोध करना भी आवश्यक हो गया है. देश में सांप्रदायिक दांतों का विरोध भी जरूरी हो गया है. देश में तानाशाही सरकार का विरोध करना है, साथ ही किसान — मजदूर के हित में काम करने की जरूरत है. ऐसी स्थिति में सभी समाजवादियों को अलार्म बंद होकर संघर्ष करना होगा. इसलिए समाजवादी एकता की विशेष आवश्यकता है. सभी साथी इस संघर्ष में एकजुट हों — यही समागम का मूल उद्देश्य है.

चयनित पदाधिकारी के नाम
प्रो. आनंद कुमार — अध्यक्ष, सुश्री मंजू मोहन और श्याम गंभीर — उपाध्यक्ष, डॉ हरीश खन्ना और डॉ. शशि शेखर– महासचिव, डॉ अनिल ठाकुर — प्रवक्ता व कार्यालय प्रभारी, मोहम्मद निसार, सुश्री प्रज्ञा सिंह और संजय कनौजिया — सचिव ( प्रचार) एवं महेंद्र शर्मा — कोषाध्यक्ष चयनित किए गए हैं. जबकि कार्यकारिणी समिति में — प्रो. राजकुमार जैन, हरभजन सिंह सिद्धू, विजय प्रताप, प्रो. विनय भारद्वाज, प्रो. अजीत झा, जस्टिस टी गोपाल सिंह, विकास देशपांडे, सुभाष लोमटे, मोहम्मद कादरी, चंचल, जय कुमार जैन, राजवीर पवार, रामस्वरूप मंत्री, विजय राजभर, पुरुषोत्तम, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, केदार, अमर सिंह, रणधीर गौतम व उत्सव यादव( आईटी प्रकोष्ठ ), डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. अरमान एवं रमेश यादव प्रमुख हैं .

राकेश कुमार दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष चयनित
समाजवादी समागम के महासचिव ( कार्यालय प्रभार ) डॉ अनिल ठाकुर ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि राकेश कुमार को दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष चयनित किया गया है. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के अन्य प्रति के साथियों से बातचीत कर उस प्रदेश की इकाई गठित करने का प्रयास करेंगे.