वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के साथ खड़े हुए शरद पवार, चुनाव आयोग से जांच की रखी…
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
राहुल गांधी ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के मकसद से इस चोरी को अंजाम देने के लिए बीजेपी के साथ खुलेआम साठगांठ कर रहा है. शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी ने विस्तृत सबूतों के साथ अपनी प्रेजेंटेशन दिया था. इ…
नई दिल्ली / नागपुर/ हैदराबाद, 9 अगस्त, 2025. एनसीपी ( एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने वोट चोरी के दावों को लेकर जांच की मांग की है. शनिवार को उन्होंने कहा कि वोट चोरी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तुति अच्छी तरह से शोध और दस्तावेजों पर आधारित थी. इस मामले की जांच करना निर्वाचन आयोग का काम है. पवार ने नागपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में स्वीकार किया कि विपक्षी महा विकास आघाडी को महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अधिक सावधान रहना चाहिए था. उन्होंने कहा,’ हमें पहले ही इस पर गौर करना चाहिए था और सावधानी बरतनी चाहिए थी .’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) को संस्थागत चोरी बताया है. उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग गरीबों के मताधिकार को छीनने के मकसद से इस चोरी को अंजाम देने के लिए बीजेपी के साथ खुलेआम साठगांठ कर रहा है. शरद पवार ने कहा कि राहुल ने विस्तृत सबूतों के साथ अपनी प्रेजेंटेशन दिया था. उन्होंने कहा, ‘ निर्वाचन आयोग को इस पर गौर करना चाहिए .’ पवार ने इस बात पर खेद जताया कि राहुल गांधी की ओर से आयोजित रात्रि भोज में शिवसेना( यूबीटी ) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बैठने की जगह अनावश्यक विवाद बन गई है.
उपराष्ट्रपति चुनाव पर पवार ने क्या कहा
शरद पवार ने कहा,’ एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन था. जब हम स्क्रीन पर कोई फिल्म देखते हैं तो हम आगे नहीं, बल्कि पीछे बैठते हैं. फारूक अब्दुल्ला और मैं पीछे बैठे थे. इसी तरह, उद्धव ठाकरे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी प्रेजेंटेशन ठीक से देखने के लिए पीछे बैठे थे.’ उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव पर अभी अपना रूख तय नहीं किया है. शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी( एनसीपी ) के साथ अपने गुट के हाथ मिलाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा,’ हम कभी भी बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे.’