
हैदराबाद के आरोग्य अस्पताल में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
हैदराबाद, 16 अगस्त, 2025. यहां के मोजमजाही मार्केट स्थित आरोग्य अस्पताल परिसर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम के सभी अतिथियों का अभिवादन किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी . इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के श्वास – रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक तोषनीवाल एवं वशिष्ठ पत्रकार एफएम सलीम उपस्थित रहे. वहीं, आरोग्य अस्पताल की ओर से डॉ श्याम सुंदर अग्रवाल एवं डॉ मोहन गुप्ता ने डॉ विवेक तोषनीवाल पत्रकार एफएम सलीम को पुष्पहार से स्वागत किया तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात डॉ विवेक तोषनीवाल ने तिरंगा फहराया. अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सामाजिक विषमताओं से ऊपर उठकर नए भारत का निर्माण करने की अपील की. डॉ विवेक तोषनीवाल ने देश के प्रगति में सभी के योगदान की सराहना की जबकि विशेष अतिथि एफएम सलीम ने कहा कि सभी नागरिकों में स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता का होना आवश्यक है. ताकि लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो सके. इस अवसर पर शल्य चिकित्सक व लेखक डॉ संगीता झा ने अपने संबोधन में कहा, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण देश स्वतंत्र हुआ और इसी कारण हम देशवासी स्वच्छंद सांस ले रहे हैं. उन्होंने विघटनकारी घटनाओं और परिस्थितियों से दूर रहने की सलाह दी. जबकि आरजीए के अध्यक्ष मनोज गोयल ने आरोग्य अस्पताल के संचालक डॉ. मोहन गुप्ता को हर वर्ष निरंतर राष्ट्रीय पर्व आयोजित करने के लिए बधाई दी और कहा कि जिस लगन से राष्ट्रीय उत्सव यहां आयोजित किए जाते हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय हैं. इस दौरान युवा प्रतिभाओं, नाइरा और मीणा के के संबोधन की अतिथियों ने प्रशंसा की. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ केडी मोदी ने सरकार की सील गतिविधियों पर प्रशंसात्मक विचार प्रस्तुत किए और गुजराती भाषा में गीत गाकर समाँ बाँध दिया. इस मौके पर डॉ श्याम सुंदर अग्रवाल, डॉ. एम के सिंह, डॉ प्रभाकर, डॉ रश्मि कांडलीकर, डॉ रतन झा, डॉ विजय मोहन, अनिल कुमार बाजपेयी, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद सलीम, ललिता प्रसाद अग्रवाल, आनंद वर्मा, राजस्थानी स्नातक संघ के मानद मंत्री अजय अग्रवाल, अरुण लोहाटी, संपत दरक, गोपाल सारडा, अशोक बंसल, अधिवक्ता रविंद्र बजाज, एन के बाहेती, अरविंद नाराणिया, देवाशीष गोयल, जुगल किशोर शर्मा, नंद गोपाल भट्टड, मदन गोपाल व्यास, प्रकाश नारायण राठी, सुरेश काबरा, गोविंद राठी, मनोज गोयल, उषा गुप्ता, वरुण गुप्ता, वर्षा गुप्ता, नीतिका शर्मा, आकाश गुप्ता, मृदुल बाजपेयी, शिवानी बाजपेयी, निर्मला गोयल, सरोज अग्रवाल, विष्णु कांत शर्मा एवं डॉ. विवेक तोषनीवाल सपरिवार एवं आरोग्य अस्पताल के अनेक सदस्य मौजूद थे.