वीणा वादिनी साहित्यिक समिति हैदराबाद ने किया सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन, कवियों का हुआ जुटान
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 24 अगस्त, 2025. वीणा वादिनी साहित्यिक समिति, हैदराबाद द्वारा आयोजित’ सुर संगीत’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम को विशिष्ट साहित्यकार तथा समाजसेवी राजकुमार यादव के आवास पर बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जहां ममता रानी साहू, ( उपनिदेशक राजभाषा ) आयकर विभाग थी, वहीं, प्रसिद्ध मोटिवेशनल प्रवक्ता व चर्चित गायक डॉ पंकज मेहता भी मौजूद रहे . कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि अरुंधति कुलकर्णी ने अतिथियों का परिचय एवं संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी . वहीं, प्रथम सत्र का संचालन विशिष्ट कवियित्री व संस्थान के सचिव सुधा ठाकुर ने किया. द्वितीय सत्र में गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ममता जायसवाल, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम जोधपूरी, वीणा शुक्ला, उमा तिवारी, सुधा ठाकुर, प्रदीप जाजू, डॉ रेखा देवी, अरुंधति कुलकर्णी, सीताराम माने, सत्यनारायण काकड़ा, राजकुमार यादव, डॉ मुमताज सुल्ताना, कवि पुरुषोत्तम कडेल, नीतीश पांडेय, श्रुति पांडेय, मोतीलाल, अजय कुमार, संजय कुमार ने अपने गीत – गायन प्रस्तुत किए. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि सह बाल कलाकार कुमार आयुष का गायन रहा. संस्थान के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती के उद्बोधन और संपूर्ण कार्यक्रम की सफल संचालन हेतु उनकी प्रशंसा की गई. जबकि कार्यक्रम आयोजनकर्ता राजकुमार यादव एवं उनके परिवार द्वारा सफल आयोजन के लिए सराहना की गई. अंत में यादव परिवार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.
