डॉ रेखा देवी पीएच. डी. उपाधि से सम्मानित

हैदराबाद, 24 अगस्त, 2025. डॉ रेखा देवी को उनके शोध विषय’ अंतिम दो दशक के उपन्यासों में ग्रामीण जीवन के लिए पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है. यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय से डॉ अनीता एवं डॉ संगीता व्यास के निर्देशन में रेखा देवी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज से अंतिम दो दशक के उपन्यासों में ग्रामीण जीवन विषय पर गहन शोध कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. फिलहाल वे शासकीय पाठशाला में हिंदी की सह अध्यापिका ( एस. ए. हिंदी) बतौर शासकीय गर्ल्स हाई स्कूल पायनियर बाजार में कार्यरत हैं.डॉ रेखा देवी को पीएचडी की उपाधि बीते दिनों यहां के उस्मानिया विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में दी गई . यह सम्मान उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव बर्मा के कर — कमलों द्वारा और इसरो के अध्यक्ष डॉ बी नारायणन के मुख्य अतिथित्व में आयोजित दीक्षांत समारोह में दी गई. इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि से सम्मानित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ये सभी शोधार्थी जिन्होंने एचडी की उपाधि प्राप्त की है, वे सभी विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे.