तुषार गांधी वोट अधिकार यात्रा से जुड़े

महागठबंधन के नेताओं से की बातचीत और फिलिस्तीनियों को समर्थन देने के लिए नेताओं से की अपील.

पटना/ हैदराबाद, 25 अगस्त, 2025.’ बदलो बिहार, बना नई सरकार ‘ यात्रा में दूसरे चरण के
सातवें दिन ‘ हम भारत के लोग’ के राष्ट्रीय संयोजक और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी पूर्णिया से अररिया तक वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं से लगभग 2 घंटे तक बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने नेताओं को ‘ बदलो बिहार, बना नई सरकार’ यात्रा के दोनों चरणों के अनुभव साझा किए. विशेष तौर पर कोशी के मुद्दों और कोशी नव निर्माण मंच के प्रयासों संबंधी विस्तृत जानकारी नेताओं को दी और उनसे कोशी की समस्याओं को हल करने की पहल करने को कहा एवं कोशी नव निर्माण मंच के साथियों से मिलने का सुझाव भी दिया . तुषार गांधी ने नेताओं से कहा कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने तथा बिहार में मंडी व्यवस्था बहाल करने को लेकर बिहार के किसानों को ठोस आश्वासन दिया जाना चाहिए. इस पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर हम पहले ही अपनी प्रतिबद्धता बाटला चुके हैं . मंडी व्यवस्था की बहाली के मुद्दे को भी घोषणा पत्र में शामिल करने को लेकर हम संकल्पित हैं . तुषार गांधी ने जब राजनीतिक दलों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणियों का जिक्र किया तब राहुल गांधी ने कहा कि मतदाता पंजीयन का काम चुनाव आयोग का है. तुषार गांधी ने बताया कि उन्हें इंडिया गठबंधन के नेता वोट चोरी रोकने के लिए संकल्पित दिखाई पड़े तथा यात्रा के दौरान वे जहां भी गए उन्हें’ वोट चोर, गद्दी छोड़, का नारा गूंजता हुआ सुनाई पड़ा . तुषार गांधी ने फिलिस्तीन में इजरायल द्वारा किए जा रहे अमेरिका समर्थित द्वारा किए जा रहे नरसंहार के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं को और अधिक भूमिका लेने तथा नागरिक समाज द्वारा की जा रही पहल का समर्थन करने की अपील करते हुए राहुल गांधी से कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से फिलिस्तीनियों का समर्थन करने तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिलिस्तीन के मुद्दे पर जागरूक करने के लिए विशेष सेल बनाना चाहिए . तुषार गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को आगामी 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच वर्धा से नागपुर तक होने वाली संविधान सत्याग्रह यात्रा के लिए आमंत्रित भी किया. तुषार गांधी ने ” बदलो बिहार, बना नई सरकार ” अभियान के दोनों चरणों में 13 जिलों की यात्राओं को मिले जन समर्थन को लेकर कहा कि बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है एवं वोट चोरी के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगी. ( जारीकर्ता, शाहिद कमाल
, यात्रा संयोजक )