शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर डॉ रेखा देवी सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड से सम्मानित

हैदराबाद, 18 सितंबर 2025. तेलंगाना सरकार द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट शिक्षिका ( पायनियर बाजार बैंडलागुड़ा मंडल के हिंदी पाठशाला में कार्यरत ) डॉ रेखा देवी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने के लिए हैदराबाद जिला में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया. हैदराबाद के नामपल्ली स्थित Stanley बालिका हाई स्कूल एबिड्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एच सी दसरी, राज्य के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर, डीईओ रोहिणी एवं डीईपीटी शांत राठौर सहित समूल राजू प्रमुख मौजूद रहे. एबिड्स के चिदंबरम हाल में आयोजित शासकीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में क्षेत्र के अनेकों शिक्षक – शिक्षिकाओं को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया. वहीं टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर डॉ रेखा देवी को क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.