02अक्टूबर गांधी जयंती पर पत्रकार देहाती विश्वनाथ होंगे भारत गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड( स्वर्ण पदक) से सम्मानित

झुंझुनू / शिमला/ हैदराबाद, 17 सितंबर 2025. शेखावाटी इतिहास कला संस्कृति शोध संस्थान शिमला जो राजस्थान सरकार द्वारा ( रजिस्टर्ड ) हैं. के शिमला कार्यालय में शेखावाटी का विशाल वर्चुअल ऑनलाइन सामान समारोह 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सुबह 11 बजे आयोजित होने की खबर है. इसी क्रम में हैदराबाद, तेलंगाना के वरिष्ठ पत्रकार देहाती विश्वनाथ को भारत गौरव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड ( स्वर्ण पदक ) से सम्मानित किया जाएगा . इस आशय की जानकारी आईना ए शेखावाटी न्यूज़ के संचालक व प्रधान संपादक डॉ रामानंद शर्मा ने इंडिया ब्रॉडकास्ट हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल को टेलीफोन पर दी है. यह अवार्ड 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राजस्थान सरकार से अनुमोदित पंजीयत संस्थान शेखावाटी कला संस्कृति साहित्य इतिहास शोध संस्थान द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में दिया जाएगा. गौरतलब है कि देहाती विश्वनाथ हिंदी पत्रकारिता, काव्य और लेखन क्षेत्र में चार दशक का अनुभव रखते हैं. संप्रति में वे हैदराबाद के राजेंद्र नगर क्षेत्र में ” इंडिया ब्रॉडकास्ट” हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के लिए समाचार संपादक पद पर कार्यरत हैं . उन्हें पूर्व में भी शेखावाटी के जाने – माने साहित्यकार, पत्रकार व लेखक टी. सी. प्रकाश की स्मृति में आयोजित समारोह में शेखावाटी गौरव अवार्ड से नवाजा जा चुका है . देहाती संप्रति में तेलंगाना हैदराबाद के जाने-माने पत्रकारों की श्रेणी में आते हैं तथा आपके न्यूज़ पोर्टल ने भी इस क्षेत्र में धूम मचा रखी है. आप सच कहना दिखाते हैं और गरीबों की आवाज को बुलंद करके अधिकारियों तक पहुंचाते हैं. और यही वजह है कि समय-समय पर अनेक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जाता रहा है. शेखावाटी इतिहास कला संस्कृति शोध संस्थान शिमला ने भी आपकी काबिलियत को देखकर भारत गौरव अवॉर्ड ( स्वर्ण पदक ) जैसे अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है जो हैदराबाद के लिए भी खुशी की बात है कि हैदराबाद का एक प्रखर पत्रकार राजस्थान की वीर मरूभूमि शेखावाटी में सम्मानित होने जा रहा है. इस खबर को सुनकर पूरे हैदराबाद में खुशी का माहौल है तथा वी एन देहाती को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है .यह खबर मिलते ही उनके चाहने वालों मित्रों, शुभचिंतकों और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है .