केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ” जीएसटी सुधार सम्मेलन को किया संबोधित, जीवन को आसान बनाने और आर्थिक सुधारो के नए युग की शुरुआत
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ के साथ झारसुगुड़ा से संवाददाता राजेश साव की यह रिपोर्ट
झारसुगुड़ा / हैदराबाद, 3 अक्टूबर 2025. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को झारसुगुड़ा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित जीएसटी सुधार शिखर सम्मेलन — 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा टैक्स सरलीकरण के माध्यम से लाए गए अभूतपूर्व बदलावों और इससे देश को होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला. मंत्री प्रधान ने कहा, भारत 4. 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. उन्होंने कहा कि 2013– 14 के दौरान देश का निर्यात 466. 22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 77% बढकर 824. 9 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है एवं भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत से बढ़कर 6.8 प्रतिशत हो गई है. मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2019 में देश में लगभग 49 करोड़ निवेशक थे. अब यह संख्या बढ़कर 132 करोड़ हो गई है. वहीं, 2013– 14 में देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश( एफडीआई ) 36.05 अरब अमेरिकी डॉलर था. यह संख्या दोगुनी होकर 81.04 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है. जबकि देश की जीडीपी 2014– 15 के 106.57 करोड़ से तिगुनी होकर 331.03 करोड़ हो गई है. मंत्री प्रधान के मुताबिक, हमारे देश में विदेशी मुद्रा भंडार( फॉरेक्स रिजर्व) में 9 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई है. 2020 में जीएसटी संग्रह राशि 11 लाख करोड़ था, जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ हो गया है . केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार 2.0 लोगों के खर्च कम कर रहा है और बचत बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि यह जीएसटी सुधार एक विकसित अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक एवं सर्व तत्परता की दिशा में एक बड़ा कदम है एवं लोग भी इसको लेकर उत्साहित हैं . मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा मोदी सरकार जीएसटी प्रक्रिया में सुधरो को गति देगी और प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों में जीएसटी दरों को सरल बनाएगी . खासकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी काम करके ताकि आम आदमी को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि जीएसटी में कमी से हम लोगों को कृषि, शिक्षा, स्टार्टअप, व्यवसाय एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन सुधारो से विशेष लाभ मिलेगा. मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारसुगुड़ा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्यों से झारसुगुड़ा क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा करने एवं बच्चों के पोषण में सुधार के लिए आगे आने का आह्वान किया .