विजयादशमी पर खंडवा में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर–ट्राली तालाब में गिर गई. हादसे में 10 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. करीब 20 से 25 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है.

खंडवा/ इंदौर/ हैदराबाद, 4 अक्टूबर 2025. विजयादशमी के दिन मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में गए लोगों से भरी एक ट्रैक्टर– ट्राली पोखर में गिर गई. इस हादसे में 10 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुई. यहां दुर्गा देवी की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर– ट्राली पलटने से कई लोग डूब गए . इंदौर ( ग्रामीण) रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब पंधाना क्षेत्र में दुर्गा देवी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर– ट्रॉली श्रद्धालुओं समेत तालाब में पलट गई . पुलिस अधिकारी ने बताया कि तालाब से कई श्रद्धालुओं के शव निकाले जा चुके हैं. वहीं 5 से 6 श्रद्धालु तालाब से तैर कर बाहर निकले और उनकी जान बच गई. पुलिस अधिकारी अनुराग ने बताया कि ट्रैक्टर– ट्रॉली पर सवार श्रद्धालु ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग पंडालों में नवदुर्गा उत्सव के दौरान स्थापित मूर्तियों को तालाब में विसर्जित करने जा रहे थे. ” हादसे के बाद 5 से 6 श्रद्धालु तालाब से जीवित बाहर आ गए. “

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख
खंडवा की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया है. उन्होंने लिखा, खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया पुलिस क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद है . उन्होंने अशोक कुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 –4 लख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं .