करवा चौथ की रात दो दुल्हनों का खेल !

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.

यूपी के अलीगढ़ में करवा चौथ पर नगदी और जेवरात लेकर लुटेरी दुल्हने हुई फरार. दोनों ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. इस गिरोह ने 8 और परिवारों को शिकार बनाया है, पुलिस अब इस गिरोह की तलाश कर रही है.

अलीगढ़/ हैदराबाद, 12 अक्टूबर, 2025. यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है. जहां करवा चौथ पर नगदी और जेवरात लेकर 2 लुटेरी दुल्हनें फरार हो गई. दोनों ने अपने ससुरालियों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. पहला मामला सासनी गेट तो दूसरा इगलास का है . जहां गिरोह ने अब तक 8 परिवारों को शिकार बनाया है, जिन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन खबर मिलते ही पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुट गई है . इगलास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी वीर सिंह ने अपने बेटे प्रेमवीर का शादी मनीषा से तय किया. करवा चौथ वाले दिन शुक्रवार को हाथरस में कोर्ट मैरिज की थी. इसमें उसकी बहन आरती देवी और बहनोई आर्यन सिंह गवाह बने थे. जानकारी के मुताबिक, मनीषा के आधार कार्ड पर बिहार के जिला रोहतास गांव मंगरवा दर्ज है. शादी के दिन घर में आते ही करवा चौथ पर्व विधि विधान से मनाया. मनीषा ने कान में सोने झुमके, मंगलसूत्र, तोड़ियां समेत अन्य जेवरात पहने हुए थे. लेकिन उसी रात को मनीषा ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिजनों को खिला दिया. परिजनों के बेहोश होते ही मनीषा घर से जेवरात और अलमारी में रखे 38 हजार रुपए लेकर फरार हो गई . शनिवार की सुबह परिजनों की जब आंखें खुली तो खुली ही रह गई. मनीषा घर से गायब थी. घर में तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका. उधर, सासनी गेट पुलिस क्षेत्र के मथुरा रोड निवासी निहाल शर्मा ने अपने बेटे प्रतीक शर्मा की शादी 9 अक्टूबर को बिहार निवासी शोभा से कराई थी. शुक्रवार की रात शोभा ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और जब सभी परिजन बेहोश हो गए, तब देर रात वह घर से लाखों के जेवरात और अलमारी में रखे 40 हजार रुपए लेकर भाग गई. शनिवार सुबह जब परिजन जागे, सब शोभा घर से गायब थी. यह देख परिजन दंग रह गए. पीड़ित निहाल ने सासनी गेट थाने में तहरीर दी है.

शादी के नाम पर बिचौलिया ने दिए 1. 20लाख रुपए

आरोप है कि दोनों ही शादियों में इगलास का एक व्यक्ति बिचौलिया था. जिसने शादी कराने के नाम पर प्रत्येक परिवार से एक– एक लाख रुपए दिए थे. घटना के बाद बिचौलिया भी गायब है. अब पुलिस उसे तलाश रही है .

8 परिवारों को बनाया शिकार .

शातिर गिरोह ने इसी तरह से 8 और परिवारों को शिकार बनाया है. जिनमें 4 परिवार इगलास के ही बताई जा रहे हैं, जो अभी पुलिस के सामने नहीं आए. पुलिस उन परिवारों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. इससे पहले भी इसी तरह गिररोह ने सुरेंद्रनगर निवासी 3 से 4 परिवारों को शिकार बनाया था. इस मामले में पुलिस ने दंपति समेत 8 लोगों को अरेस्ट कर जेल भेजा था.

1.20 लाख में खरीदी थी दुल्हन

पीड़ित प्रतीक ने बताया कि 8 अक्टूबर को इगलास के एक परिचित ने उन्हें फोन करके बताया कि इगलास में लड़कियों की शादी कराई जा रही है. यह खबर सुनने पर वे वहां गए और एक लड़की को पसंद कर ली. उसका 1लाख 20 रुपए दिए और उसी दिन घर में शादी रचाई. युवती ने करवा चौथ भी बनाया और अगली सुबह सब कुछ लूट कर फरार हो गई.