
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट

हैदराबाद, 18 अक्टूबर, 2025. पिछले दिनों राजस्थान के शिमला में गांधी जयंती के अवसर पर शेखावाटी कला संस्कृति एवं इतिहास शोध संस्थान के द्वारा आयोजित भव्य समारोह में देशभर चुनिंदा शख्सियत को विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत शिरोमणि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड( स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया गया जिसमें हैदराबाद से दो विशिष्ट हिंदी पत्रकार” इंडिया ब्रॉडकास्ट” डिजिटल हिंदी न्यूज़ पोर्टल के समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ एवं वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार( अतापुर ) पवन भारती भी अलंकृत किए गए थे. यह जानकारी मिलने के पश्चात हैदराबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं विशिष्ट समाजसेवी अमृत कुमार जैन द्वारा अपने कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें ससम्मान स्वागत किया गया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं स्वर्ण पदक सम्मान से सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी .