रेवंत रेड्डी सरकार में पहले मुस्लिम मंत्री… अजहरुद्दीन तेलंगाना मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन तेलंगाना मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं. तेलंगाना कांग्रेस ने पार्टी आलाकमान से अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल करने का अनुरोध किया है . मौजूदा समय में इसमें अल्पसंख्यकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है.
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 30 अक्टूबर, 2025. तेलंगाना में कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को जल्द ही तेलंगाना मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. वर्तमान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित 15 सदस्य हैं. इनमें अल्पसंख्यकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है . प्रावधान के मुताबिक, मंत्रिमंडल में तीन और सदस्यों के लिए जगह है. तेलंगाना विधानसभा में 119 विधायक हैं. अगर पूर्व क्रिकेटर की मंत्री पद पर नियुक्ति हो जाती है, तो इस फैसले को बेहद अहम माना जाएगा.
कांग्रेस पार्टी जुबली हिल्स उपचुनाव में जी — जान से जुटी है. यहां एक लाख से ज्यादा मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. यह उपचुनाव इस साल जून में बीआरएस विधायक मग्नती गोपीनाथ के दिल का दौरा पढ़ने से निधन की वजह से आवश्यक हो गया है . मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना कांग्रेस पार्टी ने आलाकमान से अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल करने का अनुरोध किया है . खबर है कि एआईसीसी ने भी अजहरुद्दीन के नाम पर मुहर लगा दी है. सूत्र बताते हैं कि शपथ ग्रहण समारोह के शुक्रवार यानी 31 अक्टूबर को होने की संभावना है. ऐसा कांग्रेस सूत्रों का भी कहना है.
अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले पहले मंत्री
अगर उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, तो पूर्व क्रिकेटर रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले पहले मंत्री बन जाएंगे. एक दूसरे कांग्रेसी नेता ने सुझाव दिया कि अजहरुद्दीन को शामिल करने के लिए एआईसीसी का समर्थन आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से भी जुड़ा हो सकता है. पूर्वी राज्य में मुस्लिम मतदाता एक खास वर्ग है. अजहरुद्दीन को पिछले हफ्ते अगस्त में तेलंगाना सरकार की तरफ से राजपाल कोट के तहत विधान परिषद सदस्य ( एमएलसी) के रूप में नामित किया गया था. हालांकि, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने अभी तक युक्ति को मंजूरी नहीं दी है. उन्होंने 2023 के चुनावों में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे. ऐसे में पार्टी की तरफ से इस दांव पर काम किया जा रहा है.