तेलंगाना की कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यकों को दे रही है प्राथमिकता


हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट

हैदराबाद, 6 नवंबर, 2025. राज्य के सार्वजनिक उधम एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अजहरुद्दीन से बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिराज हुसैन ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की एवं मंत्री बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया और शाल उठाकर मंत्री मोहम्मद अजहरूद्दीन को सम्मानित किया. इस मौके पर कांग्रेस नेता सिराज हुसैन ने मंत्री अजहरुद्दीन को विशेष बधाई दी और आभार व्यक्त किया. मीडिया से चर्चा करते हुए सिराज हुसैन ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए विशेष रूप से काम कर रही है. अल्पसंख्यकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार इसका प्रमाण है कि प्रसिद्ध क्रिकेटर और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल करना है. जिला कांग्रेस महासचिव सिराज हुसैन ने कहा कि हैदराबाद निवासी होने के नाते, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखाने और तेलंगाना राज्य व देश का नाम रोशन करने का श्रेय अजहरुद्दीन को जाता है. उन्हें उम्मीद है कि जिस प्रकार से अजहरुद्दीन ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई, इस तरह मंत्री के रूप में भी सकारात्मक और जनहित के कार्यों में काम करेंगे. कांग्रेस नेता सिराज हुसैन ने कहा कि अजहरुद्दीन को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाए जाने से अल्पसंख्यकों को और भी ज्यादा जन समर्थन मिला है. सिराज हुसैन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अल्पसंख्यक सभी क्षेत्रों में आर्थिक विकास के पद पर आगे बढ़ेंगे और मंत्री अजहरुद्दीन अल्पसंख्यक विभाग में पारदर्शिता के साथ काम करेंगे ताकि यह विभाग शिखर पर पहुंच सके. उन्होंने अल्पसंख्यकों से कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी द्वारा आहूत विकसित तेलंगाना कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे.