हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की चुनावी रिपोर्ट
नई दिल्ली / पटना/ हैदराबाद, 14 नवंबर, 2025. बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. बिहार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. पार्टी इस समय 89 सीट पर आगे है. मौजूदा समय में भाजपा एनडीए के सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आई है. वहीं जदयू 85 सीट पर आगे हैं. इस बीच दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है. बिहार में भाजपा अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ती नजर आ रही है. पार्टी रुझानों में इस समय 89 सीट पर आगे चल रही है. काफी देर से भाजपा अपनी सहयोगी जदयू को पीछे छोड़कर रखा है. एनडीए रुझानों में 201 सीट के करीब है. खबर है कि तारापुर सीट से उप मुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी करीब 42000 वोट से चुनाव जीत गए हैं. भाजपा इस समय 89 सीट पर अपनी बढ़त को बनाए हुए हैं . इस बार बीजेपी ने 101 सीट पर चुनाव लड़ा था. रुझानों में जनता दल यूनाइटेड से आगे चल रही है भाजपा. जीडीयू 85 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं और लोजपा का प्रदर्शन भी शानदार दिखाई दे रहा है. पार्टी 21 सीट पर आगे है जबकि डीजीपी ने 29 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे .
मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह जीते
मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर परचम लहराया है. उन्होंने एक और बाहुबली की पत्नी वीना को 29710 को हराया .