हैदराबाद में होली के रंग, कवियों के संग कवि सम्मेलन संपन्न
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट

हैदराबाद, 7 मार्च 2026. गीत चाँदनी व अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘ होली के रंग, कवियों के संग कार्यक्रम यहां के मौजमजाही मार्केट स्थित आरोग्य हॉस्पिटल, कैलाश डायग्नोस्टिक केंद्र के सेलार सभागृह में संपन्न हुआ. गीत चाँदनी के अध्यक्ष गीतकार चंपालाल बैद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम गीत चाँदनी के कार्यदर्शी कवि गोविंदा अक्षय ने मंच संचालन किया एवं संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया. इस कवि सम्मेलन में हास्य – व्यंग्य और गीत- गजल के रचनाकारों ने भाग लिया. आयोजित कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथियों एवं विशेष अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्ज्वलन व अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण – पूजन के साथ हुआ. इस मौके पर सेवानिवृत न्यायाधीश ( रेलवे) तथा लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष टी. गोपाल सिंह एवं नगर के विशिष्ट समाजसेवी अमृत कुमार जैन बतौर मुख्य अतिथि मंचासीन रहे. जबकि डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, अनुज कुमार, अंजनी कुमार गोयल, डॉ. जगदंबा वर्मा और अवकाश प्राप्त प्रो. परमानंद बंसल विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे. कवि संतोष कुमार मिश्र माधुर्य व कवयित्री आशा ठाकुर ने इस अवसर पर अपनी सु मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. आयोजित कवि सम्मेलन में कवि गोविंद अक्षय, सत्यनारायण काकड़ा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, अंजनी कुमार गोयल, पुष्पा वर्मा, शिवकुमार तिवारी कोहिरी, चंपालाल बैद, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, संतोष कुमार मिश्र माधुर्य, ठाकुर दिनेश सिंह, आर. दुर्गाराज पटून, डी. प्रेमराज, ललित अग्रवाल, ममता मिश्रा, अनूप कुमार, सोनिया जयंत ( मुंबई) आदि ने होली उत्सव के महत्व पर ज्वलंत समस्याओं को लेकर गीत- गजल, हास्य – व्यंग्य और नई कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया. इस मौके पर मुख्य अतिथि टी. गोपाल सिंह ने कहा कि गीत चाँदनी ने हैदराबाद के सामाजिक क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई एवं देश के विभिन्न भागों के अलग-अलग भाषाओं के कवियों को मंच पर लाकर देश की प्रगति में काव्य के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई . वहीं, विशिष्ट समाजसेवी मुख्य अतिथि अमृत कुमार जैन ने भी अपने विचार रखते हुए सभी कवियों एवं रचनाकारों सहित श्रोताओं को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान ठाकुर दिनेश सिंह, परमानंद बंसल, डॉक्टर जगदंबा वर्मा एवं चंपालाल बैद नेवी अपने महत्वपूर्ण विचार रखें और होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर कवि डी प्रेमराज द्वारा गीतकार चंपालाल बैद को भाग्यशाली कवि के रूप में 1100 / रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया. जबकि कार्यक्रम में मौजूद सभी रचनाकारों को होली की विशेष माला, टोपी और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए. इससे पहले अग्रवाल समाज शाखा के संस्थापक महावीर प्रसाद डोकानिया ने मौजूद सभी का स्वागत किया. इस अवसर पर राजू भाई चाटवाला, आनंद संघी, फतेह चंद मित्तल, पवन कुमार डोकानिया, रविंद्र सिंह भदोरिया, दयावती यादव, अर्चना यादव, नंदकुमार यादव एवं अरुण कुमार जैन भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ.