जिला कांग्रेस महासचिव सिराज हुसैन ने किया राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर वी. नरेंद्र रेड्डी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित

समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ यह रिपोर्ट
हैदराबाद, 7 मार्च 2026. जिला कांग्रेस कमेटी करीमनगर के जिला महासचिव सिराज हुसैन ने शुक्रवार को कांग्रेस के तेलंगाना से वी. नरेंद्र रेड्डी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना देते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता सिराज हुसैन ने कहा कि वेम नरेंद्र मोदी का तेलंगाना से राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार चयनित करना बहुत बड़ा सम्मान की बात है. कांग्रेस पार्टी हाई कमान ने खुशी जताई कि वी. नरेंद्र रेड्डी आने वाले समय में तेलंगाना राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे.
सिराज हुसैन ने कहा वेम नरेंद्र रेड्डी की मेहनत इस बात का सबूत है कि कांग्रेस पार्टी के लिए जो लोग निष्ठावान होकर काम करते हैं, उन्हें हर जगह पद और प्रतिष्ठा मिलता है. करीमनगर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सिराज हुसैन ने कहा कि वेम नरेंद्र रेड्डी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के मुख्य सलाहकार के तौर पर काम करते हुए उन्हें राज्य के तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए जो सही सलाह और सुझाव दिए , उसीका नतीजा है कि तेलंगाना विकास के रास्ते तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके लिए कांग्रेस नेता सिराज हुसैन ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की जमकर तारीफ की.