फारूक अब्दुल्लाह पर ‘ जानलेवा हमला’

जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्लाह पर बुधवार देर शाम एक शादी समारोह में ‘ जानलेवा हमला ‘ हुआ है. उनके साथ जम्मू- कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे. दोनों नेता इस हमले में बाल — बाल बच गए हैं.

जम्मू, 12 मार्च 2026. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे फारूक अब्दुल्लाह के बेटे और मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी शेयर किया है . इस वीडियो में एक शख्स फारूक अब्दुल्लाह के बिल्कुल करीब जाते हुए दिख रहा है और उसके हाथ में पिस्टल भी दिख रही है. इसके फौरन बाद फारूक अब्दुल्लाह के सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद लोग हमलावर को काबू करते दिख रहे हैं . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू – कश्मीर पुलिस के हवाले से बताया गया है कि ‘ फारूक अब्दुल्लाह की जान लेने की कोशिश को पुलिस ने ना काम कर दिया है और हमलावर को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त जम्मू का ही रहने वाला है. इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने बताया कि वो फारूक अब्दुल्लाह के साथ थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ” पुलिस से पूछिए कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई. वहां स्थानीय कोई भी अधिकारी नहीं था. जिस आयोजन में जम्मू — कश्मीर का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित राज्य का सलाहकार मौजूद हो, वहां एक व्यक्ति बंदूक लेकर पहुंच रहा है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां सुरक्षा इंतजाम कितना पुख्ता था . सलाहकार पीछे वाली गाड़ी में मौजूद हैं . आप उनसे इसके बारे में विस्तार से पूछ सकते हैं. ” जम्मू — कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के विधायक एजाज अहमद जान ने बताया कि फारूक अब्दुल्लाह पर उस वक्त हमला हुआ जब वह समझ में शामिल होने जा रहे थे. उन्होंने बताया, ” वो ( फारूक अब्दुल्लाह ) एक समारोह में शामिल होने गए थे. हम सब उनके साथ थे, तभी पीछे से एक व्यक्ति बहुत तेजी से आया और उसने डॉ. साहब ( फारूक अब्दुल्लाह ) की पिच पर रिवाल्वर रखकर गोली चला दी . लेकिन उसकी गोली चूक गई . ” हालांकि मौजूद सुरक्षा कर्मियों मैं तुरंत उसे पकड़ लिया, उसे दबोच लिया एवं बड़ी मुश्किल से उसके हाथ से पिस्तौल छीनी गई. इसके बाद हम वहां से निकलकर घर लौट आए. ” यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि शादी समारोह के अंदर तक बंदूक पहुंच गई, लेकिन शुक्र है कि सभी लोग सुरक्षित हैं. वे आराम करने के लिए अपने कमरे में चले गए . “