असम, केरल, पुडुचेरी में 9, तमिलनाडु में 23 तो पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है. इन पांच में से चार प्रदेशों में एक चरण में तो पश्चिम बंगाल में दो चरण में वोटिंग होगी. नतीजे सभी प्रदेशों के एक साथ 4 में को जारी होगी.
नई दिल्ली, 15 मार्च 2026. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है. इन पांच प्रदेशों में चार प्रदेशों में एक ही चरण में वोटिंग होगी. रविवार को नई दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी प्रदेशों के चुनावी तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी प्रदेशों के चुनाव नतीजे 4 मई को आएंगे.
जहां धर्म है, वहां जीत है… चुनाव की घोषणा के बाद असम के सीएम हिमंता का ट्वीट
असम में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्वा सरमा ने ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने संस्कृत के तीन शब्द लिखे हैं. जिसका मतलब है– जहां धर्म है, वहां जीत है.
चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी पांच प्रदेशों में आचार संहिता लागू
चुनाव आयोग ने रविवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रेस वार्ता में अहम जानकारियां साझा की. इन पांच प्रदेशों में चुनाव की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.
बंगाल में दो चरण में मतदान
पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में प्रदेश के 152 विधानसभा सीटों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. और दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. लेकिन वोटो की गिनती 4 मई को सभी पांच प्रदेशों के साथ ही होगी. बता दें कि, बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं.
7. 4 करोड़ वोटर करेंगे मतदान
इन पांच प्रदेशों के चुनाव में कुल मतदान केंद्र: 2.18 लाख है . पश्चिम बंगाल में 80 हजार से अधिक मतदान केंद्र हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, इस चुनाव में 7.4 करोड़ मतदाता मतदान कर सकेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, चुनाव आयोग प्रत्येक मतदाता का वेलकम करने के लिए तैयार हैं . सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे मतदान में भाग लें और गर्व के साथ अपना वोट डालें . पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में मतदान होगा.
जानिए किस प्रदेश में कितने वोटर
असम: 2.50 करोड़, केरल: 2.70 करोड़, पुडुचेरी: 9.44 लाख, तमिलनाडु : 5.67 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता है .
पांच प्रदेशों के चुनाव में 25 लाख चुनाव अधिकारी होंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुताबिक, इन सभी पांच प्रदेशों के चुनाव में कुल 25 लाख चुनावकर्मी और अधिकारी लगेंगे. इसमें 15 लाख पोलिंग अधिकारी होंगे और 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी होंगे.
पांच प्रदेशों में कुल 824 विधानसभा के लिए 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन
चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन सभी पांच प्रदेशों में 2.19 लाख कॉलिंग से स्टेशन होंगे एवं सभी पोलिंग स्टेशन से वेब कास्टिंग होगी. पांच प्रदेशों के चुनाव में कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
