एक नशेड़ी राहुल गांधी को टपोरी बता रही है, इसका हाल भी ‘ सास भी कभी बहू थी ‘ वाली होने वाला है – अलका लांबा
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

कंगना रनौत के राहुल गांधी पर दिए गए टपोरी वाले बयान पर भड़की अलका लांबा, कहा – इनका हाल भी…
नई दिल्ली, 19 मार्च 2026. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ” टपोरी ” कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. लांबा ने कंगना रनौत को आड़े हाथों लेते हुए उन पर ” नशे की लत ” का आरोप लगाया और कहा कि उनका हाल भी स्मृति ईरानी जैसा ” बेहाल ” होने वाला है. अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बयान की आलोचना करते हुए लिखा, ” एक नशेड़ी — राहुल गांधी को टपोरी बता रही है. इसका हल भी ‘ सास भी कभी बहू थी ‘ वाली जैसा होने वाला है ‘.
अलका लांबा का कंगना पर पलटवार
अलका लांबा ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत की पुरानी लत उनके फैसले लेने की क्षमता को प्रभावित कर रही है और उन्होंने कंगना को मनोचिकित्सक की सलाह लेने की बात भी कही. कंगना रनौत ने राहुल गांधी के संसद में आचरण को लेकर कहा था कि वे ” टपोरी की तरह आते हैं” और उनके व्यवहार से महिला सांसद और सहज महसूस करती हैं.+ बहू — सास का जिक्र + अलका लांबा ने ” सास भी कभी बहू थी ” का संदर्भ देकर यह संकेत दिया कि जैसे स्मृति ईरानी का राजनीतिक कैरियर अब हाशिये पर है, वही भविष्य कंगना रनौत के लिए भी आने वाला है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब संसद के बजट सत्र के दौरान कंगना रनौत के राहुल गांधी पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है.