
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 19 मार्च 2026 . महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवाद के प्रखर चिंतक तथा गांधीवादी विचारक आचार्य जे. बी. कृपलानी की पुण्यतिथि ( 19 मार्च 2026 ) पर गुरुवार को उन्हें तेलंगाना के हैदराबाद स्थित राजेंद्र नगर क्षेत्र के अत्तापुर में लोहिया विचार मंच अध्यक्ष आवासीय कार्यालय में लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष तथा सेवानिवृत न्यायाधीश एवं प्रसिद्ध समाजवादी विचारक टी. गोपाल सिंह ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी और लोकतंत्र के इस सजग प्रहरी तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया . उन्होंने कहा कि आचार्य कृपलानी को 1947 में देश की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्हें प्रमुखता से याद किया जाता है. टी. की गोपाल सिंह ने कहा कि वे एक शिक्षक, समाज सुधारक और पर्यावरणविद थे. 1975 के आपातकाल के दौरान, उन्होंने मुखर विरोध किया और इस कारण उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष, हैदराबाद टी. गोपाल सिंह ने कहा कि उनका जीवन सत्य, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्य के प्रति समर्पित था, जो आज भी प्रेरणादायी है. इस दौरान हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार देहाती विश्वनाथ सहित अनेक गणमान्य लोग आचार्य जेबी कृपलानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया.