‘ रेपिस्ट बाबा ‘ के चक्कर में फंसी महिला आयोग की अध्यक्ष, तांत्रिक विद्या के लिए व अंगुली ? छिन गई कुर्सी

समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका ‘ रेप के आरोपी ‘ ढोंगी बाबा अशोक खरात के साथ संबंधों पर महाराष्ट्र में भारी बवाल मचा हुआ था. चाकणकर ने इस बाबा के तांत्रिक अनुष्ठान के लिए अपनी उंगली तक कटवा ली थी .
मुंबई, 21 मार्च 2026. महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसे ‘ ढोंगी बाबा ‘ को लेकर जबरदस्त भूचाल आ गया है, जिसे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की कुर्सी तक हिला दी . दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू ‘ गॉडमैन ” अशोक खरात के साथ संबंध को लेकर विपक्ष के भारी दबाव और पीछे हमलों के बाद, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार देर शाम को रुपाली चाकणकर को तलब किया और उन्हें तुरंत पद छोड़ने का निर्देश दिया. इसके बाद चाकणकर ( जो एनसीपी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष) ने उपमुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया. मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने 15 अक्टूबर 2024 को मिले इस पद को छोड़ने का कारण ‘ व्यक्तिगत ‘ बताया है, लेकिन असली वजह वह सनसनीखेज विवाद है जिसने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है.
कौन है ढोंगी बाबा अशोक खरात ?
खुद को मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी और कैप्टन बताने वाला अशोक खराब एक शातिर अपराधी है. वह नासिक के श्री ईशानेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख है( जिसकी चाकणकर भी सदस्य हैं) खरात को बुधवार को नासिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उस पर आप है कि उसने एक 35 वर्षीय महिला को उसके ” पति की जान को खतरा है” डर दिखाकर अपने जाल में फसाया. नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच उसने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार उसका क्रूरता के साथ यौन उत्पीड़न किया.
अंधविश्वास और उंगली काटने का रहस्य
इस मामले में सबसे खौफनाक खुलासा शिवसेना ( यूबीटी ) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने किया है . अंधारे ने दावा किया कि रूपाली चाकणकर इस ‘ रेपिस्ट ‘ बाबा के प्रभाव में इतनी अंधी हो चुकी थी कि उन्होंने तांत्रिक विद्या और गुप्त अनुष्ठान के तहत अपनी ‘ अनामिका ‘ अंगुली कटवा ली थी. अंधारे ने सबूत के तौर पर कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जिनमें चाकणकर की उंगली पर पट्टी बंधी दिख रही है.
महिलाओं के यौन शोषण का आरोप
सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने आरोप लगाया है कि खरात आध्यात्मिक साधना की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के काले धंधे में भी शामिल है. दमानिया और सांसद राज्यसभा संभाजी राजे छत्रपति ने चाकणकर को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की थी. जबकि शिवसेना ( यूबीटी ) सांसद संजय राउत ने सवाल उठाया कि एक रेपिस्ट को संरक्षण देने वाली महिला को आखिर कौन बचा रहा था ?
कांग्रेस की SIT जांच की मांग
राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने मांग की है कि महिलाओं के खिलाफ इस जघन्य अपराध और बाबा के रसूख को देखते हुए इस पूरे मामले की जांच एडीजी रैंक की वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व वाली sit से कराई जानी चाहिए.