श्रद्धांजलि सभा

हैदराबाद, 31 मार्च 2026. आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान रहे स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह की पुण्य स्मृति में रविवार शाम वीणा वादिनी साहित्यिक समिति द्वारा प्रायोजित श्रद्धांजलि सभा यहां के सुल्तान बाजार स्थित आर्यकन्या विद्यालय परिसर में आयोजित की गई. इस मौके पर दिवंगत लक्ष्मण सिंह के सुपुत्र ठाकुर दिनेश सिंह और उनका पूरा परिवार उपस्थित थे. इस दौरान वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकांत भारती, परामर्शदाता प्रदीप जाजू, भक्त राम जी, झेलम सिंह, सुषमा रानी, मधुरानी, विनय चौहान, किशोर सिंह, अस्मिता रानी, अमृता रानी, शशिराज सिंह, रज्जू सिंह, नंदकिशोर, उषा रानी, डी प्रेमराज, उत्कर्ष सिंह, अभिनव सिंह, अभिजीत सिंह, सत्यनारायण काकड़ा, अनिल कुमार गुप्ता, पूनम जोधपूरी, राजकुमार यादव, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ प्रताप रूद्र, भरत मुनि, विश्वनाथ पेंटर, उदय मोहन सिंह, सत्यनारायण शर्मा, अशोक कुमार जाजू, प्राची सिंह जेड़ी, मनोहर सिंह, सतीश सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत लक्ष्मण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. वहीं, अध्यक्ष ने उनके जीवन चरित्र को उजागर करते हुए सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन किया. इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट साहित्यकार और लेखिका सुधा ठाकुर ने किया.