संबलपुर , 22 दिसंबर 2023. यहां के मोदीपारा स्थित वसंत विहार विवेकानंद शिक्षण संस्थान का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा संपन्न होने की खबर है. शिक्षण संस्थान प्रबंधन समिति के महासचिव हरिहर पाढ़ी एवं अध्यक्ष रोजी सेन महापात्र की देख रेख में आयोजित खेलकूद स्पर्धा के मुख्य अतिथि कार्तिक प्रसाद बहिदार एवं खेलकूद प्रेमी सुश्री रेखा डे बतौर सम्मानित अतिथि मौजूद थे. इस आशय की जानकारी हमारे संबलपुर स्थित संवाददाता अनिल श्रीरामका ने प्रबंधन समिति के हवाले से दी है. इस अवसर पर खेलकूद स्पर्धा में सफल हुए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तथा सम्मानित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के दौरान आरोग्य भारती पश्चिमांचल प्रांत प्रभारी अर्चना साहनी, महासचिव हरिहर पाढ़ी, कार्यक्रम के संचालिका शिक्षिका वंदना मलिक, ममता साहू, हिमालया महला, उर्मिला भोई और तृप्ति मांझी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. पुरस्कार वितरण के बाद शिक्षिका प्रतिभारानी बेहेरा ने खेलकूद दौरान मौजूद रहे सभी लोगों को धन्यवाद दिया.