हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
हैदराबाद,10 जनवरी, 2024. रेल डब्बो के पटरी से उतर जाने के बाद लागे झटकों से 6 रेल यात्री घायल हो गए . एससीआर के अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. यह ट्रेन मंगलवार शाम चेन्नई से हैदराबाद पहुंची थी . खबर है कि हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह चेन्नई — हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए, जिसके चलते 6 यात्रियों को चोटें आई. रेलवे की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह स्टेशन चेन्नई — हैदराबाद चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन का अंतिम रेलवे स्टेशन है. दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो वह धीमी गति से चल रही थी और यह अंतिम बिंदु से आगे निकल गई, जिससे इसके तीन डब्बे एस -2, एस -3 और एस -6 पटरी से उतर गए . उन्होंने बताया कि डब्बो के पटरी से उतर जाने के बाद लागे झटको से 6 यात्री जख्मी हो गए . सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भारती कर दिया गया है तथा इस हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.