कहानी संग्रह ” छुटकी की विदाई ” के लोकार्पण समारोह संपन्न, कई साहित्यकार सम्मानित.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.

औराई ( भदोही)/हैदराबाद,13 जनवरी, 2024. उत्तर प्रदेश के औराई ( भदोही) के शुभम लान सभागार में बीते दिनों भारत विकास परिषद की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार श्रीलाल कोठारी के कहानी संग्रह ” छुटकी की विदाई” का लोकार्पण मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रबुद्ध श्रोताओं के बीच संपन्न हुआ. इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर दिवंगत शिवचंद कोठारी साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया. पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पुस्तक पर लेखकों व समीक्षकों द्वारा विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की गई. वक्ताओं में मिर्जापुर के लेखक केदारनाथ सविता, भोलानाथ कुशवाहा, अरविंद अवस्थी, सुल्तानपुर के अवनीश त्रिपाठी, डॉ. शोभनाथ शुक्ल, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश, औराई के डॉ. कृष्ण अवतार त्रिपाठी राही, पीयूष कोठारी, ब्रह्मानंद पेशवानी सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक बरनवाल और मंच संचालन सचिव पंकज बरनवाल ने किया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शोभनाथ शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश रहे . कार्यक्रम के अंत में लेखक श्रीलाल कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी उपस्थित महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.