हैदराबाद के अतापुर में 11 साल के बालक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत, परिवार में मातम का माहौल.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.

हैदराबाद, 13 जनवरी, 2024. संक्रांति पर्व के एक दिन पहले ही यहां के अतापुर में एक परिवार की खुशी मातम में बदल गया, जब उसके 11 साल के बालक तनिष्क की मौत बिजली करंट लगने से हो गई. खबर के मुताबिक शुक्रवार की शाम बालक तनिष्क अपने अन्य दोस्तों के साथ हवाई मानचित्र उड़ाने के लिए अतापुर के लक्ष्मी बनी टॉवर्स के ऊपरी हिस्से पर पहुंचा था. बताते हैं कि तनिष्क की मौत पतंगबाजी करते वक्त बिजली करंट लगने से हो गई. पुलिस के मुताबिक उक्त बिल्डिंग के ऊपर एसी का तार छूने से तनिष्क को करंट का जोर का झटका लगा और वह वही नीचे गिर पड़ा. हालांकि उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया . इस घटना पर कई अभिभावकों ने अपने बच्चों पर नियंत्रण की कमी के लिए चिंता व्यक्त किया है. मृतक शव डॉक्टरी परीक्षण के लिए हैदराबाद स्थित उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है एवं पुलिस मामले की जांच कर रही है.