राम मंदिर सभी हिंदुओं का, बीजेपी कर रही धर्म की राजनीति’, बोले रेवंत रेड्डी.

रेवंत रेड्डी 54 वें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में शामिल होने के लिए दावोस की अपनी पहली यात्रा पर हैं, उन्होंने तेलंगाना में निवेश आकर्षित करने के लिए अपना दृष्टिकोण रखा और कहा कि तेलंगाना में शिक्षा, आईटी, फार्मा, खेल और अन्य क्षेत्रों में रोजगार है. मेरा ध्यान उन 30 लाख युवाओं पर भी है, जो तकनीकी विशेषज्ञ है .

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ कीखास रिपोर्ट.

दावोस /हैदराबाद,16 जनवरी, 2024 . तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चारों शंकराचार्यों के शामिल नहीं होने के फैसले के बाद शुरू हुए विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्ति की है . उन्होंने कहा है कि राम मंदिर सभी हिंदुओं का है और इस बात पर जोर दिया कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले धर्म की राजनीति कर रही है. रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह तेलंगाना के भद्राचलम स्थित एक राम मंदिर जाते रहे हैं. मुझे अयोध्या और भद्रचलम राम मंदिर में कोई अंतर नहीं दिखा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दावोस में रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह समारोह के बाद किसी दिन राम मंदिर जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि राम मंदिर सभी हिंदुओं का है. इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है. यह उन्हें राजनीतिक रूप से कैसे मदद करेगा? अगर वह दावा कर रहे हैं कि उन्हें राम मंदिर से कुछ लाभ मिलेगा, तो वह धार्मिक राजनीति खेल रहे हैं . रेवंत रेड्डी ने कहां की हाल ही में चारों शंकराचार्यों ने कहा था कि वह अयोध्या नहीं आएंगे, क्योंकि मंदिर अधूरा है. लेकिन जो कोई भी ऐसी चीजों में विश्वास करता है, वह जा सकता है, यह पहला दिन या आखिरी दिन नहीं है. उन्होंने कहा, हम जैविक भोजन पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. 10 – 12 समूहों में फार्मा गांव स्थापित करना मेरा लक्ष्य है . तेलंगाना, हैदराबाद और आसपास सर्वोत्तम विश्वविद्यालय दीक्षित करना मेरा लक्ष्य है . रेवंत रेड्डी ने कहा कि वह नहीं चाहते कि तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र या आंध्र प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा हो . तेलंगाना का प्रत्यास्पर्धा दुनिया के साथ हो. मेरे लिए दुनिया एक गांव है’ निवेश के लिए इन्वेस्टर्स को स्टील शासन चाहिए ‘ उन्होंने कहा कि चाहे वह बीआरएस हो या कांग्रेस, हमें विकास नीतियां बनाना जारी रखना होगा.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कही यह बात
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में रेवंत रेड्डी ने कहा कि लोग इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और यह पहल इस साल के लोकसभा चुनावों में लहर पैदा करेगी. इंडिया ब्लॉक हमारे देश के लिए कुछ बेहतर कर सकता है.

तेलंगाना में हम 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में ” 14 लोकसभा सीटें जीतने ” का विश्वास जताया और कहा कि कांग्रेस की चुनावी लड़ाई तेलंगाना में बीआरएस के साथ होगी, न की भाजपा के साथ. बता दें कि राज्य में कुल 17 संसदीय सीटें हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि विधानसभा चुनाव के समय, भाजपा ने दावा किया था कि वह तेलंगाना में सरकार बनाएंगे लेकिन मैंने कहा था कि वह तीसरे स्थान पर रहेंगे. लड़ाई भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस के बीच है. मेरा मुख्य प्रतिद्वंद्वी लोकसभा चुनाव में बीआरएस है.

2024 चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी

यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए आसान होगा. इस सवाल पर रेवंत रेड्डी ने अटल बिहारी वाजपेयी और केसीआर का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा 2004 में बीजेपी का अभियान इंडिया साइनिंग था . किसी ने नहीं सोचा था कि अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव बाहर जाएंगे. फिर, कांग्रेस आई और यूपीए -1 और यूपीए -2 सरकारों के तहत 10 साल तक शासन किया . तेलंगाना में, केसीआर ने भी सोचा था कि वह ऐसा कर सकते हैं. लेकिन हमने उन्हें हरा दिया. इसके लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी.