विश्व हिंदी दिवस पर हैदराबाद में अनेक स्पर्धाओं का आयोजन

कई स्कूली बच्चे किए गए पुरस्कृत

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.

हैदराबाद,16 जनवरी, 2024. विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हैदराबाद के जीनियस एजुकेशनल अकादमी व पंडित गंगाराम स्मारक मंच की संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्पर्धाओं में भाग लिया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. संगीता व्यास, उस्मानिया विश्वविद्यालय हिंदी विभाग हैदराबाद एवं पावर ग्रिड के राजभाषा अधिकारी रमेश मिश्र के साथ की चांदनी के कोषाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि आचार्य रत्नकला मिश्र, विशेष अतिथि भक्तराम, प्रदीप जाजू, श्रुतिकांत भारती प्रमुख उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान शहर के चर्चित साहित्यकार व कवि डाक्टर प्रभास चंद्र सिंह चंदर की पुस्तक का विमोचन किया गया. इस अवसर पर एक कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जहां नगर के चर्चित कवियों द्वारा ज्वलंत समस्याओं पर काव्य रचनाएं प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट जॉर्जेस जूनियर और डिग्री कॉलेज,स्टेनली जूनियर और डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या विद्यालय, फ्रंटलाइन हाई स्कूल, राजस्थानी हाई स्कूल व सक्षम हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहीं सफल मंच का संचालन सुप्रसिद्ध कवयित्री सुधा ठाकुर ने किया.