हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ के साथ स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती की रिपोर्ट .
हैदराबाद,17 जनवरी,2024. हैदराबाद शहर के शिवरामपल्ली स्थित वेजबाई बाल आश्रम में निवासित बच्चों को यहां के सामाजिक संस्था धर्मार्थ ग्रुप की तरफ से मकर संक्रांति की अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया एवं साइज के अनुसार सभी बच्चों को वस्त्र भेंट किए गए. इस दौरान वहां मौजूद धर्मार्थ ग्रुप परिवार के अशोक शर्मा ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या की रात्रि को जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवाया जाता है. इस सार्थक पहल को धर्मार्थ ग्रुप से जुड़े सदस्यों द्वारा मिले सहयोग से किया जाता है. इस अवसर पर धर्मार्थ ग्रुप से जुड़े सदस्यों में सुरेश कुमार मोदी, बाबूलाल जोशी, अमित कुमार मोदी, सोहनलाल नेहरा, अशोक जांगिड़, सुनील भूत, श्रीचंद, मनीष शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल सहित राजेंद्र नगर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष बालू सुब्रमण्यम व नेशनल मीडिया फाउंडेशन के स्टेट सेक्रेटरी पवन भारती सह धर्मार्थ ग्रुप परिवार से जुड़े अनेक सदस्य मौजूद थे .