मुझे शर्म आती है, 9 साल पहले किया वादा नहीं हुआ पूरा ‘ नगा शांति समझौते पर राहुल गांधी ने कसा पीएम मोदी पर तंज

राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है. यहां वह स्थानीय लोगों के मुद्दों को उठा रहे हैं और उनसे संवाद कर रहे हैं

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट

कोहिमा /हैदराबाद,17 जनवरी, 2024. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार( 17 जनवरी) को नगा शांति समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के पास शांति समझौते का समाधान नहीं था तो फिर उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए था. राहुल इन दिनों कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत मणिपुर से हुई. वर्तमान में यह यात्रा नागालैंड पहुंची है, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए शांति समझौते को लेकर बात की . नागालैंड मोकोकचुंग में लोगों से शांति समझौते को लेकर बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, मुझे शर्म आती है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल पहले नागालैंड के लोगों से वादा किया था, लेकिन इस बारे में अब तक कुछ नहीं किया . अगर आपके पास कोई समाधान नहीं है तो आपको इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी यह कह सकते थे कि अभी हमें समाधान पर काम करने की जरूरत है और हम इस पर काम करेंगे.