हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट .

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचे . उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला रामलला के प्राण- प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) का फंक्शन है. इसे पूरी तरह से चुनावी कलेवर दिया गया है. हालांकि, भाजपा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वे ख्याली दुनिया में रहते हैं. हिंदू धर्म के जो लीडर/ अथॉरिटी है, उन्होंने कहा कि वो इस राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे. इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इनकार किया . जहां तक धर्म की बात है, हम सभी धर्मों के साथ हैं. हम यह कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी से जो भी जाना चाहे, वह जा सकता है. जो स्वतंत्र धर्म को मानते हैं, वो धर्म के साथ ‘ पर्सनल रिश्ता’ रखते हैं . वे धर्म का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. राहुल गांधी ने कहा- मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता हूं . इसलिए मैं लोगों की इज्जत करता हूं, अहंकार से नहीं बोलता, नफरत नहीं फैलता ये मेरे लिए हिंदू धर्म है. हम नफरत और बंटा हुआ हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं. हम मोहब्बत और भाईचारे का हिंदुस्तान चाहते हैं.
भारत के काफी समझदार हैं
राहुल गांधी के आरोप पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रतिक्रिया दी है . उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ख्याली दुनिया में जी रहे हैं . राम मंदिर को लेकर देश के कोने-कोने में हिंदुओं की गहरी भावना है. वे सोचते हैं कि जो कुछ झूठ वे बोलेंगे लोग उसे मान लेंगे . लेकिन भारत के लोग काफी समझदार हैं . राहुल गांधी की राजनीति तो समझते हैं. हम यह फैसला जनता पर छोड़ेंगे कि उन्हें राहुल को क्या जवाब देना चाहिए. सीट शेयरिंग की मुद्दा हम आसानी से सुलझा लेंगे इंडिया में सीट शेयरिंग को लेकर राहुल ने कहा कि अलायंस चुनाव लड़ेगा और जीतेगा. सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत जारी है . ज्यादातर जगह आसान है, कुछ एक जगह परथोड़ा मुश्किल है, लेकिन सीट शेयरिंग की मुद्दा हम आसानी से समझा लेंगे . बिहार सीएम नीतीश कुमार को इंडिया के संयोजक बनाए जाने को लेकर ममता बनर्जी की नाराजगी पर राहुल ने कहा छोटी-छोटी समस्या है, जो दूर हो जाएगी. हम सभी में समन्वय है .
राहुल ने कहा पिछली यात्रा ऐतिहासिक रही
उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली पिछली यात्रा ऐतिहासिक रही थी. लोगों ने हमसे कहा कि ईस्ट से वेस्ट ई वेस्ट से ईस्ट की भी यात्रा होनी चाहिए. इसके बाद ईस्ट से वेस्ट करना तय हुआ. शुरुआत मणिपुर से की है.
राहुल बोले – मणिपुर के साथ अन्याय हुआ .
पहली बार हिंदुस्तान के किसी राज्य में महीनों से हिंसा चल रही है. लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग यहां आए तक नहीं. प्रधानमंत्री ने नागालैंड से किया अपना वादा पूरा नहीं किया है. राहुल ने कहा कि देश की सरकार ओबीसी, दलित, आदिवासी चलाते ही नहीं है.इनकी सहभागिता ही नहीं हो पाती. मैंने 90 अफसर का उदाहरण भी दिया था. देश ने उसे बात को माना था.
छोटा राज्य होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
मंगलवार को कोहिमा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप छोटे राज्य हैं, आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए. राहुल ने कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. 20 मार्च को खत्म होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी. इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किमी से ज्यादा का सफर करेंगे. यह मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल,बिहार,झारखंड,ओड़िशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी.
शांति समझौते पर बातचीत की जरूरत
भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार( 15 जनवरी) शाम को नागालैंड पहुंची. राहुल ने कहा मैंने यहां के स्थानीय नेताओं से बात की है. वे इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि अभी तक शांति समझौते की दिशा में कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया है. कांग्रेस नेता ने कहा, हमें यह भी नहीं मालूम कि पीएम नरेंद्र मोदी समाधान को लेकर क्या सोचते हैं. या यह कैसी समस्या है, जिसके लिए बातचीत करनी होगी, एक दूसरे को सुना और समाधान लागू करने पर काम करना होगा.