तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटकादे सकती है कांग्रेस, कैंपेन कमेटी के प्रमुख रहे नेता थाम सकते हैं हाथ

एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी का बड़ा चेहरा माना जाता है. एटाला राजेंद्र केसीआर की सरकार में पावरफुल मंत्री रह चुके हैं.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट .

हैदराबाद,17 जनवरी, 2024.लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों तैयारियों में जुट गई है. इस बीच कांग्रेस तेलंगाना में बीजेपी को झटका देने की तैयारी में है. सूत्र बताते हैं कि बीजेपी के बड़े नेता और बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से कैंपेन कमेटी के प्रमुख रहे एटाला राजेंद्र कांग्रेस के संपर्क में हैं . सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उनको करीमनगर सीट से टिकट दे सकती है. एटाला राजेंद्र बीजेपी में शामिल होने से पहले बीआरएस सरकार में वित्त और स्वास्थ्य मंत्री जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं. इससे पहले कांग्रेस ने हाल ही में आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला और ओड़िशा में गिरधर गमाँग को पार्टी में शामिल कराया है. अब तेलंगाना में कांग्रेस बड़े चेहरे को पार्टी में लाने की तैयारी कर रही है. गौरतलब है कि तेलंगाना में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी. वहीं, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एटाला राजेंद्र गजवेल सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन इस सीट पर बीआरएस प्रमुख केसीआर और कांग्रेस नेता नरसा रेड्डी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था. लेकिन इस सीट पर केसीआर ने जीत दर्ज की थी. इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तेलंगाना में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने बहुमत का आंकड़ा पार राज्य में सरकार बनाई . राजकीय कल 119 सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस वजह से पार्टी तेलंगाना में खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है.