
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
हैदराबाद,18 जनवरी, 2024. हिंदी लेखक संघ हैदराबाद द्वारा प्रायोजित 589वीं मासिक गल्प संध्या सह कभी गोष्ठी का आयोजन डॉ मोहन गुप्ता के आरोग्य चिकित्सालय, कैलाश डायग्नोस्टिक सालार सभाकक्ष, मोजम माही मार्केट, एबिड्स में बड़े ही खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ. जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता मिलिंद प्रशासन के संचालक श्रुतिकांत भारती ने की वहीं, चर्चित गीतकार कवि चंपालाल बैद, अतियब एजाज, ठाकुर दिनेश सिंह एवं अंजलि गोयल विशेष अतिथि मंचासीन थे . आयोजित कार्यक्रम में अनेक कथाकारों ने अपनी कहानियां सुनाई. इस मौके पर हिंदी के चर्चित कहानीकार बृहस्पति शर्मा ने’ मुर्गी हलाल’, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव ने ‘ जीवन यात्रा’, डॉ एम लक्ष्मणाचार्य ने ‘ आधा चांद’, डॉक्टर फरीदुद्दीन सादिक ने उर्दू में’ फेथ फुल वीमेन ‘, सहित अन्य भाषाओं की कहानियों का हिंदी अनुवादित रूपांतरण से रूबरू कराया . मंच का संचालन हैदराबाद के प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार गोविंद अक्षय, ने किया . जबकि चर्चा में शामिल हुए कवियों व साहित्यकारों ने अपने-अपने ढंग से समसामयिक विषयों पर हिंदी, उर्दू, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषाओं की कहानियों का हिंदी में अनुवाद कर सुनाया . इस अवसर पर जी परमेश्वर, चंपालाल बैद, श्रुतिकांत भारती, संतोष मिश्र माधुर्य, सुहास भटनागर, पत्रकार सबील, अनिल गुप्ता, सुनील मिश्र, शिवकुमार तिवारी कोहिरी, राजकुमार यादव, अतियब एजाज, पूनम जोधपुरी, रत्नकला मिश्र, दिनेश सिंह ठाकुर, सदानंद लाल गोगिकार,कवयित्री सुधा ठाकुर, अंजनी गोयल, समेत अन्य कवियों ने कविताएं सुनाकर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी.