
अदालत ने शुक्रवार को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ ही सांसद मीसा भारती और हेमा यादव को सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दे दी है.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ कि यह खास रिपोर्ट.
नई दिल्ली/हैदराबाद,9 फरवरी, 2024.
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव परिवार को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी हेमा यादव और आरजेडी सांसद मीसा भारती को सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दे दी है. ” नौकरी के बदले जमीन” घोटाले के सिलसिले में राबड़ी देवी, बेटी हेमा यादव और सांसद मीसा भारती शुक्रवार सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में पेश होने के लिए पटना से पहुंचे थे.
लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटी हेमा यादव और मीसा भारती समेत कई अन्य आरोपियों की पेशी हुई. अदालत ने शुक्रवार को भूमि घोटाले में राबड़ी देवी, हेमा यादव और मीसा भारती को सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दे दी . दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक लाख रुपए बेल बांड पर अंतरिम जमानत दे दी है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 28 फरवरी 2024 को होगी. इस बीच कोर्ट ने ईडी से चार सीट पर जवाब मांगा है.
एक लाख के बेल बांड पर मिली अंतरिम जमानत
राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा” लैंड फॉर जॉब स्कैम ” में राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को अंतरिम जमानत दिए जाने पर आरोपियों के वकील मनिंदर सिंह ने कहा, उन्होंने अपनी जमानत अर्जी दाखिल की थी , जिस पर बहस हुई. सुप्रीम कोर्ट द्वारा परित सतेंदर अंतिल के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए हमने कहा था कि तीनों जमानत के हकदार हैं क्योंकि उन्हें मुकदमे के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था. अधिवक्ता ने कहा, ” जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के बाद अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी. यह आरोपियों को जारी किए गए पहले समन थे और वह पहले समन के बाद पेश हुए. जमानत बांड और व्यक्तिगत बांड के रूप में ₹1 लख रुपए का भुगतान कर दिया गया है.
यह पूरा मामला सफेद झूठ है– आरजेडी सांसद मनोज झा
वहीं, इस पूरे मामले पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, यह पूरा मामला सफेद झूठ है और इसकी परतें भी खुलेंगी और परतें खुल भी रही हैं. मनोज झा ने कहा कि आने वाले दिनों में सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा एवं तीनो पूरी तरह मामले से बाहर आ जाएंगे.