तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने पेश किया पहला बजट, जानें किस सेक्टर को क्या मिला ?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रेवंत रेड्डी की सरकार बनी . इसके बाद से राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है. तेलंगाना सरकार ने 2024– 25 के लिए 2.75 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया है.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट.

हैदराबाद,10 फरवरी,2024. तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2, 75, 891 करोड रुपए के कुल व्यय के साथ लेखानुदान बजट पेश किया. बजट में राजस्व व्यय 2, 01, 178 करोड रुपए और पूंजीगत खर्च 29, 669 करोड रुपए रहने का अनुमान है.
बजट में सतारूढ़ कांग्रेस पार्टी की 6 चुनावी गारंटियों को लागू करने के लिए 53, 196 करोड रुपए का प्रस्ताव रखा गया. कांग्रेस सरकार के दिसंबर, 2023 में सत्ता में आने के बाद पेश किए गए पहले अंतरिम बजट में कृषि के लिए 19.746 करोड रुपए और सिंचाई के लिए 28.024 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक्स पर लिखा कि ‘ शनिवार को विधानसभा में वित्त मंत्री विक्रमार्क द्वारा पेश किया गया सार्वजनिक बजट तेलंगाना राज्य के लोगों के विकास और कल्याण में एक नए युग की शुरुआत है.

तेलंगाना के बजट में हुई मुख्य घोषणाएं

कृषि क्षेत्र के लिए 19, 746 करोड रुपए.

आईटी क्षेत्र के लिए 774 करोड रुपए.

नगर निगम विभाग के लिए11, 692 करोड रुपए.

शिक्षा क्षेत्र के लिए21, 389 करोड रुपए.

चिकित्सा क्षेत्र के लिए 11, 500 करोड रुपए. अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को21, 874 करोड रुपए. आवास क्षेत्र के लिए7, 740करोड रुपए.

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को2, 262 करोड रुपए.

तेलंगाना पब्लिक स्कूलों को 500 करोड रुपए.

विश्वविद्यालय में सुविधाओं के लिए 500 करोड रुपए.

बिजली कंपनियों के लिए 16, 825 करोड रुपए.

एसटी कल्याण के लिए 13,013करोड रुपए.

पंचायती राज को 40, 080 करोड़ रुपए.

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने पेश किया पहला बजट, जानें किस सेक्टर को क्या मिला?

बीआरएस पर लगाए आरोप


खबर है कि बजट पेश करने के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने राज्य को दिवालिया बना दिया था और अनियोजित कर्ज का बोझ अब एक चुनौती बन रहा है. उन्होंने कहा, ” फिर भी हम नियोजित विकास लक्षयों पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कामकाज में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने की योजना बना रही है. बता दें कि राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी है.