
संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट.
संबलपुर, 12 फरवरी, 2024. ओड़िशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय व प्रांतीय खेल महोत्सव फरवरी महीने के 15 से 18 तक भुवनेश्वर स्थित किड्स स्पोर्ट्स कंपलेक्स आयोजित होने की सूचना है. मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर शाखा द्वारा प्रायोजित इस खेल महोत्सव की तैयारी बैठक के लिए पिछले दिनों प्रांतीय कार्यालय भुवनेश्वर में चर्चा की गई. मिली जानकारी के मुताबिक आयोजित चार दिवसीय इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज के साथ कई अन्य खेलों का भी आयोजन किया जाएगा . खबर है कि इस खेल महोत्सव में करीब 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे . इस आशय की जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष पराग अग्रवाल ने हमारे संवाददाता को दी. उक्त आयोजित तैयारी बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छापरिया, राष्ट्रीय महामंत्री सुंदर प्रकाश, प्रांतीय अध्यक्ष साकेत अग्रवाल, खेल संयोजक अभिषेक सांगानेरिया, भुवनेश्वर शाखा के अध्यक्ष विकास बटवाल सहित अनेक सदस्य गण मौजूद थे. खेल महोत्सव आयोजन के बारे में चर्चा करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष पराग अग्रवाल ने बताया कि ओड़िशा में पहली बार राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें विभिन्न राज्यों, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों से भी खिलाड़ियों के आने की संभावना है. किसके लिए खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करवा लिया है. उन्होंने बताया कि प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए राजधानी भुवनेश्वर में ठहरने वह भोजन आदि की उचित व्यवस्था और खेलों को सुचारू रूप से आयोजन के लिए बैठक में निर्णय लिया गया . मालूम पड़ा है कि खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कई सब कमिटियां बनाई गई है. वहीं, राज्य को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों को इस खेल महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. बैठक के दौरान भुवनेश्वर शाखा के किशन बालोदिया, हरीश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, रितेश लाडिया, आशीष बंसल व अरुण अग्रवाल प्रमुख उपस्थित थे.