राज्यसभा चुनाव : राजस्थान से सोनिया गांधी ने भरा नामांकन.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट .

जयपुर/हैदराबाद,14 फरवरी, 2024. सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है . राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं, इनमें से तीन सीटों के लिए चुनाव होना है. ये सीटें 03 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही है . कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 14 फरवरी( बुधवार) को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया . सोनिया गांधी ने राज्य विधानसभा सचिव तथा चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा को अपना नामांकन पत्र
सौंपा. इस मौके पर सोनिया गांधी के साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहे . बता दें कि सोनिया गांधी वर्तमान उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा की सदस्य हैं. अब उन्होंने पहली बार राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है . दरअसल, कांग्रेस के डॉक्टर मनमोहन सिंह और बीजेपी के भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 03 अप्रैल को पूरा हो रहा है, जबकि भाजपा के किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. विधायकों की संख्या बल के हिसाब से 3 में से 2 सीट पर भाजपा और1 सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत तय है.

27 फरवरी को होगा मतदान

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता के मुताबिक 15 फरवरी तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे तथा नामांकन पत्रों की समीक्षा 16 फरवरी को विधानसभा के कमरा नंबर 751 में होगी. अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे. आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा एवं मतगणना इसी दिन शाम 5बजे से होगी. चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व संपन्न कर ली जाएगी .