जातीय जनगणना पर गंभीर नहीं कांग्रेस : के. कविता

पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने कहा है कि क्या सरकार नहीं जानती, वैधानिक समर्थन के बिना सर्वेक्षण कानूनी विचार विमर्श के बाद टिक नहीं पाएगा. कविता ने पूछा कि राज्य सरकार बिहार और कर्नाटक के अनुभवों पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है. उन्होंने मांग उठाई है कि जाति सर्वेक्षण के संबंध में तुरंत कानून बनाया जाए.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट .

हैदराबाद,17 फरवरी, 2024. तेलंगाना राष्ट्र समिति की विधान परिषद सदस्य( एमएलसी ) तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार जाति सर्वेक्षण कराने को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने इस संबंध में वैधानिक समर्थन सुनिश्चित किए बिना ही शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया है. उससे पिछड़े वर्गों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. भारत राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता के कविता ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और बीआरएस के बीच गठबंधन की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह मामला उनकी समझ से परे है और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. बता दें कि तेलंगाना विधानसभा में शुक्रवार को राज्य भर में घर-घर जाकर व्यापक जाति सर्वेक्षण कराने का जो प्रस्ताव पारित किया गया ताकि पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति, और जनजाति समुदाय के लोगों को लाभ मिल सके.