
पिछले दिनों ओड़िशा दौरे पर पहुंची कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष अलका लांबा ने नवीन पटनायक की सरकार और केंद्र सरकार को जमकर खरी — खोटी सुनाई.

हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
भुवनेश्वर /हैदराबाद,23 फरवरी, 2024. कांग्रेस नेता अलका लांबा मैं कहा कि नवीन पटनायक और केंद्र की सरकार दोनों महिला एवं श्रमिक विरोधी सरकारें हैं. दरअसल, कांग्रेस ने ओड़िशा में पदयात्रा निकाली थी. इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता शामिल हुई. ओड़िशा दौरे पर आई एआईसीसी महिला विंग की अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बुधवार को राज्य और केंद्र दोनों सरकारों पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों सरकारें महिला व श्रमिक विरोधी है . अलका लांबा ने कहा, राज्य में महिलाओं की संख्या कुल आबादी की आधी है, लेकिन बीजेडी सरकार उनकी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है. यही वजह रही कि, पिछले 25 साल में महिलाओं की हालत बद से बदतर हो गई. देश में पिछले दो वर्षों में करीब 10 लाख लड़कियां गायब हुई है, इनमें ओड़िशा की लड़कियां भी शामिल है, लेकिन राज्य सरकार उन्हें बचाने में उदासीन है . अलका लांबा ने कहा कि राज्य में स्वयं सहायक गुट का नाम लेकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की आड़ में सरकार महिलाओं को लूट रही है. ऐसे में दोनों ही राज्य और केंद्र सरकार को गद्दी से हटाना होगा एवं इसे केवल महिलाएं ही कर सकती हैं . राज्य में महिलाएं, बेरोजगारी व अन्याय की शिकार हैं. इसके खिलाफ बीते बुधवार को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में कांग्रेस भवन से नवीन निवास तक पदयात्रा निकाली गई.
हजारों महिलाएं हुई शामिल
कांग्रेस की पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई. हालांकि, पदयात्रा को नबी ने निवास पहुंचने से पहले ही राजमहल चौक पर पुलिस बल ने रोक दिया. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का — मुक्की भी हुई. पुलिस ने पदयात्रा में शामिल सैकड़ो महिलाओं को हिरासत में ले लिया. बाद में अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस भवन से पदयात्रा निकाली गई और यह काफी हद तक सफल भी हुई. आगामी दिनों में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि ओड़िशा में महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है. अगर मिशन शक्ति कामयाब होता तो इतनी संख्या में महिलाएं भुवनेश्वर में सड़क पर नहीं उतरती. हमारी यह पदयात्रा महिलाओं को न्याय, बेरोजगारी, किसान समस्या को लेकर निकल गई थी. आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली जाएगी .