
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट
पटना/ हैदराबाद, 23 फरवरी, 2024. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उसे समय परेशानी में घिर गए, जब एसटीईटी की एक महिला अभ्यर्थी उनका गाड़ी के सामने कूद गई . इस दौरान युवती को चोटें भी आई है. वहीं, युवती के इस तरह गाड़ी के सामने छलांग लगाने की घटना के बाद खुद डिप्टी सीएम अपनी गाड़ी से नीचे उतर गए और युवती के हालात के बारे में जानकारी ली. युवती ने बताया कि उसे कुछ चोटें आई है. इस दौरान सम्राट चौधरी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने युवती और उसके साथ आए लोगों को सड़क के किनारे ले गए.
गांधी मैदान के पास हुई घटना
सम्राट चौधरी के साथ यह घटना गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन के पास हुई थी. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के एक कार्यक्रम शामिल होने के बाद वापस आ रहे थे. इसी दौरान वह युवती अचानक उनकी गाड़ी के सामने कूद गई . इसके बाद वह वहीं बेहोश हो गई .
इस बात को लेकर नाराजगी थी
युवती के साथ आए एक युवक ने बताया कि हमलोग एसटीईटी छात्र हैं. बीते वर्ष सितंबर में परीक्षा के लिए आवेदन लिए गए थे लेकिन अब तक परीक्षा नहीं ली गई है. जिसके कारण पहले टीआरई -2 में शामिल नहीं हो सके और अब टीआरई -3 के लिए परीक्षा ली जा रही है. जिसमें हम लोग शामिल नहीं हो पाएंगे . जबकि चोटिल युवती ने बताया कि हमारी मांग थी कि पहले एटीईटी की परीक्षा ली जाए, उसका रिजल्ट जारी हो, उसके बाद टीआरई -3 की परीक्षा आयोजित की जाए. इसके लिए पहले भी हम लोग सम्राट चौधरी से मिले थे. उन्होंने भरोसा दिया था कि वह इस मामले में कुछ करेंगे. लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है. बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तीसरे चरण में 86 हजार 474 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी. तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च तक होगी. जबकि 22 से 24 मार्च के बीच तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. टीआरई -3 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है.