
संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका.
संबलपुर, 29 फरवरी, 2024.उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय कार्यालय में रेडाखोल विधायक तथा संबलपुर जिला बीजद के अध्यक्ष श्री रोहित पुजारी ने सम्मेलन के पदाधिकारीयो से मुलाकात की तथा समाज के विभिन्न जरूरतो के विषय में जाना तथा सम्मेलन द्वारा उठाए गए सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया सम्मेलन द्वारा अग्रसेन धाम हेतु भूमि , बुर्ला मेडिकल में मरीज के परिजनों की सेवा हेतु भवन निर्माण हेतु जमीन तथा अग्रसेन चौक की सौंदर्य करण की मांग की गई, विधायक महोदय ने आगामी 3 तारीख को जिलापाल के साथ एक बैठक अनुष्ठित करने का तय किया गया उक्त बैठक में शाखा अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, महासचिव श्री महेश झाझरिया प्रांतीय अध्यक्ष श्री गोविंद राम अग्रवाल पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री अशोक जालान,प्रांतीय महासचिव श्री जयदयाल अग्रवाल जोनल उपाध्यक्ष श्री मंगतूरामअग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री सज्जन भूत तथा बहुत से वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, बैठक में श्री रोहित पुजारी तथा सम्मेलन के नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री दिनेश अग्रवाल को पुष्पगुच्छ तथा दुपट्टा उढाकर सम्मानित किया गया ।